February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

टॉप टेन अपराधियों में शामिल 50-50 हजार के ईनामी बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

धौलपुर राजस्थान।

पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में जिले में वांछित आरोपियों, ईनामी बदमाशों एवं अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए चलाएं जा रहे अभियान के तहत आज अल सुबह थाना बसईडांग इलाके में हार्डकोर एवं जिले के टॉप टेन अपराधियों में शामिल 50-50 हजार के ईनामी बदमाशों अजीत व कल्याण गैंग के साथ पुलिस डीएसटी टीम, थाना बसईडांग, सायबर सेल, स्पेशल टीम आदि की मुठभेड़ हुई जिसमें दोनों तरफ से फायरिंग के बाद पुलिस द्वारा 50-50 हजार के ईनामी बदमाश अजीत व कल्याण एवं 10 हजार के ईनामी बदमाश धीरज एवं 02 अन्य बदमाशो को धर दबोचने में सफलता हासिल हुई, मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से ईनामी बदमाश अजीत घायल हो गया है जिसका जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि आगे भी गुंडे और बदमाशों पर ऐसे ही कार्रवाई की जाएगी। और धौलपुर पुलिस इन अपराधियों को पकड़ने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।

।।धौलपुर राजस्थान से विजय शर्मा की रिपोर्ट।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *