भक्त की पीड़ा साक्षात भगवान हर लेते हैं :- योगेश कृष्ण महाराज
1 min readभक्त की पीड़ा साक्षात भगवान हर लेते हैं: योगेश कृष्ण महाराज
धौलपुर।

पैलेस रोड स्थित श्री राधा बिहारी मंदिर में समस्त भक्त मंडल एवं श्री किशोरी कृपा सेवा संस्थान के तत्वाधान में आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा के दूसरे दिन व्यासपीठ से कथा प्रवक्ता योगेश कृष्ण महाराज ने श्रीमद् भागवत के 18,000 श्लोकों की महिमा पर प्रकाश डाला।
अश्वत्थामा प्रसंग और प्रभु की रक्षा
कथा के दौरान महाराज श्री ने अश्वत्थामा द्वारा द्रौपदी के पांच पुत्रों की हत्या के मर्मस्पर्शी प्रसंग का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि “जिसकी रक्षा साक्षात परमात्मा करते हैं, उसे संसार की कोई भी शक्ति नहीं मार सकती।” उन्होंने भक्तों को समझाया कि जीवन में जब भी अधर्म बढ़ता है, भगवान किसी न किसी रूप में अपने भक्तों की रक्षा के लिए तत्पर रहते हैं।
परोपकार ही सच्ची भक्ति
महाराज ने मानवता का संदेश देते हुए कहा कि जो मनुष्य दूसरे की पीड़ा को अपनी पीड़ा समझता है और दूसरों के दुःख को देख कर दुखी होता है, उसकी पीड़ा को साक्षात भगवान स्वयं हर लेते हैं। उन्होंने बताया कि भागवत कथा केवल सुनने के लिए नहीं, बल्कि जीवन में उतारने के लिए है।
कार्यक्रम के संरक्षक और प्रमुख सेवादारों में भोला गुप्ता , संगीता गुप्ता, रेखा शर्मा, विजय शर्मा, सुनील जगरिया, उपेन्द्र दीक्षित, बिज्जी पुजारी, रामकिशोर पाठक, विक्की गुप्ता, पारस मुद्गल, मनोज चौहान ,दिनेश गुर्जर, प्रांजल बिंदल, सुनीता लवानिया , सीमा अग्रवाल, नीलम शर्मा, स्नेहा, ललिता गुर्जर, किशन यादव सहित भारी तादाद में श्रोतागण एवं आयोजक समस्त भक्त मंडल एवं श्री किशोरी सेवा संस्थान भक्तगण उपस्थित रहे।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान
