सडक हादसे मे युवक की इलाज के दौरान हुई मौत का मामला हुआ दर्ज
1 min readजालौन।

बाइक चालक की टक्कर से गंभीर रुप से घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत के मामले मे, मृतक के भाई ने कोतवाली मे दी अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दी तहरीर। पुलिस ने मामला किया दर्ज।कैथ निवासी भुलई राजा पुत्र राजकिशोर ने कोतवाली मे तहरीर देते हुए बताया कि वह अपनी बाइक से 30 नबंवर को शाम के साढे छै बजे जालौन से अपने गांव कैथ जा रहा था जैसे ही वह लौना के पास पहुचा तभी नशे मे धुत होकर अपनी बाइक लहराते हुए विपरीत दिशा आ रही बाइक चालक ने मेरी बाइक मे टक्कर मार दी, मै अपनी बाइक से उछल कर सडक किनारे गिर गया और मामूली चोटे आई, लेकिन बाइक के पीछे बैठे मेरे भाई मुन्ना राजा उछल कर सडक पर गिर गये, जिससे उनके सिर मे गंभीर चोटे आयी, आनन फानन मे राहगीरों की मदद से उन्हे अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ गंभीर हालत देखते हुये डाक्टरों ने उन्हे उच्च संस्थान के लिये रेफर किया, हालत मे सुधार न होने पर उन्हे मेडीकल कालेज झांसी ले गये, वहाँ से उन्हे ग्वालियर रेफर किया गया जहा पर इलाज के दौरान उनकी 13 दिसंबर को मौत हो गयी। मृतक के भाई ने अज्ञात चालक के खिलाफ कोतवाली मे तहरीर दी, जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही की।
