2 वर्ष पूर्ण होने पर पचगांव में उमड़ा नारी शक्ति का सैलाब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी बड़ी सौगातें
1 min readधौलपुर राजस्थान।
धौलपुर में उमड़ा नारी शक्ति का सैलाब: मुख्यमंत्री ने दी बड़ी सौगातें
राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर पचगांव स्टेडियम में आयोजित हुआ राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन
धौलपुर | राजस्थान में भजनलाल सरकार के सफल दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को धौलपुर के पचगांव स्टेडियम में राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन का ऐतिहासिक आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए प्रदेश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं l
.नारी शक्ति का सम्मान: मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूहों (SHG) की महिलाओं को चेक वितरित किए और ‘लखपति दीदी’ योजना के लाभार्थियों से संवाद किया।
.धौलपुर को सौगात: जिले के विकास के लिए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया।
.सुरक्षा और स्वावलंबन: सीएम ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा और उनके आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।
“विकसित राजस्थान के संकल्प में महिलाओं की भूमिका अहम”
संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा, “बीते दो वर्षों में हमारी सरकार ने अंत्योदय के मंत्र पर काम किया है। आज धौलपुर की यह धरती नारी शक्ति के संकल्प की गवाह बनी है। राज्य सरकार महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर फैसले ले रही है।”
स्टेडियम में भारी भीड़, दिखा उत्साह
पचगांव स्टेडियम में सुबह से ही महिलाओं का पहुंचना शुरू हो गया था। मुख्यमंत्री के आगमन पर पारंपरिक लोक गीतों और भव्य स्वागत द्वार से उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम, और अन्य वरिष्ठ नेता भाजपा, अतिरिक्त मुख्य सचिव ग्रामीण विकास श्रीमती श्रेया गुहा, जिला प्रभारी सचिव पी. रमेश, संभागीय आयुक्त भरतपुर नलिनी कठौतिया, जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी, जिला पुलिस अधीक्ष विकास सांगवान सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।
बाइट। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
।।धौलपुर राजस्थान से विजय शर्मा की रिपोर्ट।।

