February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सीएचसी बीकापुर में प्रधानमंत्री मातृत्व दिवस का हुआ आयोजन

1 min read
Spread the love

तीन महिलाएं उच्च जोखिमपूर्ण गर्भधारण श्रेणी में मिली।

बीकापुर अयोध्या
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर में मंगलवार को प्रधानमंत्री मातृत्व दिवस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। सुबह हुए कोहरे और ठंड का असर मातृत्व दिवस पर देखने को मिला। लाभार्थी महिलाओं की संख्या काफी कम रही। स्वास्थ्य शिविर में कुल 34 गर्भवती महिलाओं का रजिस्ट्रेशन किया गया। जांच के दौरान 3 महिलाएं उच्च जोखिमपूर्ण गर्भधारण हाई रिस्क गर्भधारण श्रेणी की मिली। महिला चिकित्सक डॉक्टर स्नेहा चौधरी द्वारा गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान ऐतिहात बरतने और संतुलित खानपान अपनाने की चिकित्सकीय सलाह दी गई। महिलाओं की हीमोग्लोबिन, यूरिन एचआईवी, अल्ट्रासाउंड सहित अन्य कई प्रकार की जांच भी की गई। पौष्टिक आहार दलिया का वितरण भी किया गया। मौके पर अस्पताल की स्टाफ नर्स अजितेश शुक्ला, प्रिया वर्मा, आभा चौधरी, सिरातुल बानो, सुभाषिनी त्रिपाठी, पिंकी, प्रतिमा मौर्य, एएनएम और अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रही। महिला चिकित्सक स्नेहा चौधरी ने बताया कि जांच के दौरान 3 महिलाएं हाई रिस्क गर्भधारण की श्रेणी में मिली है। 7 महिलाओं का अल्ट्रासाउंड कराया गया। बीसीपीएम दीपक तिवारी ने बताया कि हीमोग्लोबिन की कमी होने के चलते 4 गर्भवती महिलाओं को अस्पताल में एडमिट करके खून की मात्रा बढ़ाने के लिए आयरन सुक्रोज का ड्राफ्ट चढ़ाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *