February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

वृध्दा पेंशन धारक को सत्यापन के दौरान किया गया मृतक, पीड़ित ने किया शिकायत

1 min read
Spread the love

हैरिग्टनगंज अयोध्या
हैरिग्टनगंज ब्लाक क्षेत्र के मलेथू खुर्द के निवासी शिवरतन सिंह पुत्र शिवबहादुर सिंह का वृध्दा पेंशन सत्यापन के दौरान शिवरतन सिंह को मृतक घोषित कर दिया गया। जबकि पात्र लाभार्थी जीवित है। इसी कारण से लाभार्थी का पेंशन आना बंद हो गई है,लाभार्थी को जब इसकी जानकारी हुई की पेंशन आना बंद हो गया है,तो लाभार्थी शिवरतन सिंह ने इसकी जांच पड़ताल शुरू कर दी, इसके बाद में लाभार्थी को जानकारी प्राप्त हुई ग्राम विकास अधिकारी स्वाशत आचारी के द्वारा सत्यापन रिपोर्ट में मृतक घोषित कर दिया है। जबकि वर्तमान समय में लाभार्थी की उम्र लगभग 72 वर्ष की है। लाभार्थी को इस अवस्था में ब्लॉक से लेकर विकास भवन तक चक्कर लगा रहा है लेकिन अभी तक लाभार्थी शिवरतन सिंह का पेंशन सही नहीं हुआ है। जबकि लाभार्थी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करके पुनः पेंशन सही होने की मांग की गई है, लाभार्थी ने उच्च अधिकारियों से जांच करने के लिए कहा है और ग्राम विकास अधिकारी के ऊपर कार्यवाही की मांग की गई है। सूबे के मुखिया कहते हैं कि कोई भी पात्र किसी भी योजना से वंचित न हो लेकिन वही हैरिग्टनगंज ब्लाक क्षेत्र के मलेथू खुर्द में देखने को मिल रहा है, अधिकारी द्वारा पात्र श्रेणी को मृतक रिपोर्ट लगाकर उनकी पेंशन को बंद किया जा रहा है। अब देखने की बात यह है कि ग्राम विकास अधिकारी के ऊपर कार्यवाही होती है या मामले को लीपापोती की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *