February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

विधुत विभाग के कर्मचारियों के द्वारा चलाया गया चेकिंग अभियान

1 min read
Spread the love

जयपुर डिस्कॉम धौलपुर कार्यवाहक अधीक्षण अभियंता विवेक शर्मा के निर्देशन में उपखंड राजाखेड़ा में सहायक अभियंता आनंद तिवारी ने निगम के उच्चाधिकारियों के आदेशों के पालना में विभाग के भारी बकाया राजस्व को जमा करवाने के लिए अपनी टीम की मीटिंग लेकर कर कड़े कदम उठाने के लिए कहा ,तीनों कनिष्ठ अभियंता अपने अपने एरिया में बकाया राशि वाले सभी उपभोक्ताओं के कनेक्शन डीसी करें, ट्रांसफार्मर को उठा कर कार्यालय में जमा करें।कोई भी बकायादार कनेक्शन रहना नहीं चाहिए,इसके के लिए अगर पुलिस कार्यवाही की जरूरत हो तो वो भी करें,सहायक अभियंता ने सभी कनिष्ठ अभियंताओं को कहा कि सभी अपनी टीम के साथ आज ही कार्यवाही शुरू करे।जिसके बाद कनिष्ठ अभियंता शहर मयंक मिश्रा के द्वारा 10 बकायादारों के करीब 8.6 लाख की बकाया राशि पर डीसी किए, और 5 विद्युत चोरी पकड़ी जिन पर करीब 1.5 लाख का मौके पर ही जुर्माना लगाया और पूर्व में भरी वीसीआर के 12 लोगों के जुर्माना राशि जमा की और डीसी पीडीसी उपभोक्ताओं के लोक अदालत के नोटिस बंटवाए गए।कनिष्ठ अभियंता ग्रामीण विशाल जायसवाल ने कार्यवाही करते हुए भारी बकाया राशि वाले 25 उपभोक्ताओं के कनेक्शन करीब 28 लाख बकाया पर डीसी किए गए ,6 विद्युत चोरी पकड़ कर करीब 1.7 लाख का जुर्माना लगाया गया और डीसी पीडीसी के लोक अदालत के नोटिस बंटवाए गए।कनिष्ठ अभियंता मरैना रणवीर सिंह मूंड ने कार्यवाही करते हुए 28 बकायादारों के करीब 24 लाख पर कनेक्शन डीसी किए गए,डीसी पीडीसी उपभोक्ताओं के लोक अदालत के नोटिस बंटवाए गए। सहायक अभियंता आनंद तिवारी ने बताया कि 21 दिसम्बर को राष्टीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पुराने कटे पड़े और पुरानी वीसीआर के जुर्माने में भारी छूट देते हुए मामलों को निपटाया जाएगा।तिवारी ने बताया कि 4019 डीसी पीडीसी के करीब 11 करोड़ बकाया राशि के नोटिस जारी किए है,1347 वीसीआर मामलों के करीब 2 करोड़ के नोटिस जारी किए गए हैं।तिवारी ने लोगों से अपील की वे अपने बकाया राशि को लोक अदालत के माध्यम से भारी छूट लेकर निपटा सकते हैं।ये बकायादारों के लिए सुनहरा अवसर है जिसका सभी फायदा उठाएं अन्यथा इसके बाद पीडीसी उपभोक्ताओं के खिलाफ यूडीआर एक्ट में कार्यवाही की जाएगी। बकाया वीसीआर के मामले में एफआईआर दर्ज करवाने की कार्यवाही की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *