February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अधिकारियों के द्वारा जिला कारागृह धौलपुर का औचक निरीक्षण

1 min read
Spread the love

जिला एवं सेशन न्यायाधीश संजीव मागो, सचिव रेखा यादव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्योति सिंह मीणा एवं प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारीगणों द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागृह धौलपुर का औचक निरीक्षण किया गया
धौलपुर

माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुपालना में आज 17 दिसम्बर को अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) धौलपुर संजीव मागो, सचिव रेखा यादव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ज्योति सिंह मीणा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारीगणों द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागृह का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने माननीय नालसा द्वारा जारी एस.ओ.पी. में वर्णित दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित किये जाने के एवं आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। निरीक्षण दौरान सभी न्यायिक अधिकारीगणों ने सर्वप्रथम जेल में स्थित बैरकों में जाकर सभी बंदियों अण्डरट्राइल एवं कन्विट बंदियों से अलग-अलग बातचीत की तथा बंदियों से उनके केस के प्रकरण जमानत आगामी पेशी तारीख इत्यादि की सभी न्यायिक अधिकारीगणों ने जानकारी ली एवं बंदियों से जातिगत भेदभाव के बारे में पूछा गया तो सभी बंदियों ने जातिगत भेदभाव होना नहीं बताया साथ ही जिला न्यायाधीश ने बंदियों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली एवं समय पर दवाइयां उपलब्ध होने की भी जानकारी प्राप्त की जेल में स्थित बंदियों ने जमानत के बारे में जानकारी दी कुछ नए आए बंदियों ने फॉमेट न मिलने की जानकारी दी तो न्यायाधीश द्वारा जेल अधीक्षक एवं एलएडीसीज अधिवक्तागणों को निर्देशित किया कि सभी नए आए बंदियों को शीघ्र ही फार्मेट उपलब्ध करावाएं एवं एक बंदी ने घरवालों से बातचीत नहीं होने की जानकारी दी तो जिला न्यायाधीश ने जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि उसके घरवालों से बातचीत करवाएं एवं एक बंदी ने आधार कार्ड न बनने की जानकारी दी एवं एक बंदी ने भरण-पोषण के संबंध में जानकारी दी तो जिला न्यायाधीश ने जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि सभी बंदियों की समस्याओं का जल्द से समाधान करें इस मौके पर जेल अधीक्षक ने बताया कि जेल में प्रतिदिन बंदियों को लिए पांच मिनट बातचीत करने के लिए मिलती हैं। बंदियों से बातचीत करने के बाद जिला न्यायाधीश संजीव मागो ने बंदियों को समझाया कि जो गलतियां वर्तमान में हो चुकी है जेल से बाहर जाने के बाद कभी भी गलतियों की पुनरावृत्ति न करके अपने उज्ज्वल भविष्य को बनाएं उसके बाद जेल में स्थित रसोईघर का भी जिला न्यायाधीश एवं सभी न्यायाधीशों ने निरीक्षण किया एवं आज के भोजन की भी जानकारी ली तो आज शाम के भोजन में बंदियों के लिए मोंट की दाल, आलू की सब्जी बन रहीं थी निरीक्षण दौरान सभी न्यायाधीशों ने सब्जियों की गुणवत्ता का भी अवलोकन किया उसके बाद रसोईघर में रोटी बनाने वाली मशीनों का भी बारिकी से निरीक्षण किया एवं रोटी बनने की प्रक्रिया को भी जांचा एवं बंदियों की लिए नहाने एवं कपड़े धोने के लिए उपलब्ध पानी एवं बंदियों के लिए उपलब्ध लेट्रिनो का निरीक्षण किया निरीक्षण एवं सर्दी से बचाव हेतु बंदियों के लिए सुविधाएं उपलब्ध करावाने के भी जेल अधीक्षक को निर्देश दिए। इस मौके पर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संजीव मागो, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) रेखा यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्योति सिंह मीणा, प्रशिक्षु न्यायिक मजिस्ट्रेट अंकित, विक्रम, रेखा पूनम, प्राधिकरण के स्टेनो राहुल डण्डौतिया, चीफ एलएडीसी अमित कमठान डिप्टी चीफ एलएडीसी पप्पू सिंह गुर्जर, असिस्टेंट एलएडीसी दीपक सिकरवार, मीता अग्रवाल, आराधना शर्मा, जेल अधीक्षक सुमन मीणा, इत्यादि सहित कारागृह का स्टॉफ एवं बंदीजन मौजूद रहे।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *