प्रशासन की मिली भगत से सरकारी जमीन पर बेस कीमती पेड़ों की हुई बिक्री, ग्राम प्रधान की शिकायत पर नहीं जागा प्रशासन कार्यवाही शून्य
1 min readस्थानीय प्रशासन की मिली भगत से सरकारी जमीन पर बेस कीमती पेड़ों की हुई बिक्री, ग्राम प्रधान की शिकायत पर नहीं जागा प्रशासन कार्यवाही शून्य
जिलाधिकारी सहित कई उच्च अधिकारियों से हो चुकी है शिकायत, स्थानीय अधिकारियों पर मिली भगत का लगा आरोप कार्यवाही में कर रहे लीपापोती
मिल्कीपुर अयोध्या
अयोध्या जिले के खंडासा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत धरौली में गांटा संख्या – 1399 रकबा 1.2370 अमृत जलासय पर पूर्व में वृक्षारोपण हुआ था। जिस पर सफेदा के पेड़़ लगभग 10 से 15 साल पुराने लगे हुए थे। जो तालाब के अंश में आते हैं ग्राम प्रधान ने अपने पैड पर लिखकर उप जिला अधिकारी मिल्कीपुर व खंडासा चौकी सहित जिला अधिकारी अयोध्या व अन्य ऑनलाइन पोर्टल पर लिखित प्रार्थना पत्र देकर पर गांव के ही शिवाकांत पांडे पुत्र साहब प्रसाद पांडे व उनके अन्य साथियों पर पेड़ काटने का आरोप लगाया था। लेकिन स्थानीय प्रशासन ने मामले में कोई कार्यवाही नहीं की। और ना ही राजस्व टीम ने निशान देही की है पेड़ को दबंगई के बल पर ठेकेदार को बेच दिया और एक सप्ताह के बाद ठेकेदार अपनी दबंगई के बल पर पिकअप नंबर UP 42 CT 2441 से लकड़ी उठा ले गए। ग्राम प्रधान ने बताया शिकायत होने के बावजूद स्थानीय प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है इससे ऐसा प्रतीत होता है कि कहीं ना कहीं अधिकारी संलिप्त है। वहीं स्थानीय खंडासा चौकी पर तैनात कार्यरत चौकी इंचार्ज अभिषेक सिंह ने बताया स्थानीय लेखपाल जब तक निशान देही नहीं करते हैं तब तक उस मामले में कोई कार्यवाही नहीं हो सकती है। वहीं उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर से बात की गई तो टाल मटोल करते हुए नजर आए। वही ग्राम प्रधान का कहना है कि लकड़ी काटने से लेकर ठेकेदार द्वारा पिकअप पर लदने तक वीडियो मौजूद है, अगर कार्रवाई नहीं हुई तो न्यायालय की शरण लेंगे।

