विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति एवं गंगा समग्र कानपुर प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित केन जल महाआरती संपन्न
1 min readबांदा

केन जल महाआरती कार्यक्रम बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ श्रद्धालुओं ने संपन्न किया। यह आयोजन विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति एवं गंगा समग्र कानपुर प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने केन नदी के जल में गिर रहे गंदे नाले के पानी को बिना सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के बिना नदी में गंदगी प्रवाहित होने पर नाराजगी जताई और कहा गया कि इससे के नदी का जल अशुद्ध हो रहा है। श्रद्धालुओं ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जहां गंदे नाले का पानी नदी में गिरता है वहां का पानी एकदम काला पड़ जाता है क्योंकि उसमें काफी सारी गंदगी गिरती है। वहीं दूसरी तरफ आम जनमानस भी केन नदी के पुल से जाने कितने अपशिष्ट पदार्थ और पालीथीन नदी में फेक देते है जिससे भी जल दूषित होता जा रहा है। इन सभी के मद्देनजर जिलाध्यक्ष महेश प्रजापति ने अपने संबोधन में कहा कि हम सबको एक शपथ लेनी चाहिए कि अब से केन नदी में हम लोग कोई भी अपशिष्ट पदार्थ और पालीथीन नहीं डालेंगे और इसे स्वच्छ रखने में सहायक बनेंगे। इस दौरान बताया गया कि केन नदी का जल सभी के घरों में भी सप्लाई की माध्यम से जाता है जोकि दूषित रहता है जिससे आम जनमानस के बीमार होने का भी काफी खतरा है। इस दौरान सभी से अपील की गई है कि केन नदी को स्वच्छ रखने में सभी लोग सहयोग करे और नदी को दूषित न करें। इस दौरान कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता गुप्ता जिला अध्यक्ष युवा उद्योग व्यापार मंडल प्रेम गुप्ता कोषाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता जिला संयोजक महेश तिवारी जिला महामंत्री राकेश कुमार त्रिपाठी जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश कुमार धुरिया जिला उपाध्यक्ष आलोक कुमार प्रजापति नगर अध्यक्ष ऋषभ कुमार विश्वकर्मा सहित तमाम पदाधिकारी एवं श्रद्धालु लोग मौजूद रहे।

