सुनील यादव हत्याकांड में वादिनी ने प्रोटेस्ट के लिए मांगा मौका
1 min readसुनील यादव हत्याकांड में वादिनी ने प्रोटेस्ट के लिए मांगा मौका
पूर्व विधायक संतोष पाण्डेय समेत अन्य को पुलिस ने दी है क्लीनचिट
सुल्तानपुर।

सुनील यादव की हत्या के आरोप से जुड़े मामले में पुलिस के जरिए पेश की गई अंतिम रिपोर्ट पर सुनवाई के लिए सोमवार की तिथि नियत रही। कोर्ट की नोटिस पर वादिनी सरिता यादव पेश हुई,जिन्होंने अदालत से प्रोटेस्ट अर्जी देने के लिए मौका मांगा है। एमपी एमएलए कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने मामले में प्रोटेस्ट अर्जी पेश करने के लिए 11 दिसम्बर की तारीख तय किया है। चांदा थाने के मदार डीह गांव की रहने वाली वादिनी सरिता यादव ने अपने पति सुनील यादव की हत्या का आरोप लगाते हुए पूर्व विधायक संतोष पांडेय व उनके साले विवेक कुमार मिश्रा निवासी मदारडीह-चांदा एवं सह आरोपी सुशील निषाद के खिलाफ गत आठ जुलाई को स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में विवेचक दीपेंद्र विक्रम सिंह ने आरोपियों को क्लीन चिट देते हुए अपनी रिपोर्ट अदालत में पेश कर दिया है। जिस पर अदालत ने अपना पक्ष रखने के लिए वादिनी सरिता यादव को नोटिस जारी किया था।
