February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा टेट अनिवार्यता और सेवा शर्तों में छेड़छाड़ के खिलाफ शिक्षकों का धरना प्रदर्शन सौंपा ज्ञापन

1 min read
Spread the love

बांदा

आज दिनांक 7 दिसंबर को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा टेट अनिवार्यता और सेवा शर्तों में छेड़छाड़ के खिलाफ सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों और पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी तथा जिलाध्यक्ष चित्रकूट अखिलेश पांडे के नेतृत्व में बांदा चित्रकूट सांसद कृष्णा शिवशंकर पटेल को ज्ञापन सौंपा गया और उनसे इस गंभीर तथा जीवन मरण के मामले को लोकसभा में रखने का अनुरोध करते हुए उत्तर प्रदेश में 29 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को सेवारत रहने एवं पदोन्नति हेतु टी ई टी की अनिवार्यता से मुक्त करने हेतु शिक्षकों का पक्ष संसद में रखने का अनुरोध किया गया।
सांसद को बताया गया कि भारत का राज पत्र संख्या 39 दिनांक 27 अगस्त 2009 के द्वारा निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 प्रभावी किया गया।इस अधिनियम की धारा 23 के अंतर्गत अधिनियम के प्रभाव में आने की तिथि तथा उसके पश्चात नियुक्त शिक्षकों की भर्ती हेतु न्यूनतम अहर्ताएं निर्धारित की गई ।जिनको पूर्ण करते हुए शिक्षक का पद ग्रहण किया गया है।माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा सिविल अपील संख्या 1385/2025 में दिनांक 01 सितंबर 2025 में दिए गए निर्णय के अनुसार निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के लागू होने की तिथि 27 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को सेवा में बने रहने अथवा पदोन्नति हेतु न्यूनतम शैक्षिक योग्यता टेट दो वर्ष में उत्तीर्ण करना अनिवार्य कर दिया गया तथा ऐसा न होने पर अनिवार्य सेवा निवृत्ति दे दी जाएगी जो कि न्यायोचित नहीं है।ज्ञापन में माननीय प्रधानमंत्री से अनुरोध किया गया कि भारत सरकार के अधीन 25 अगस्त 2010 के पूर्व और उत्तर प्रदेश सरकार के अधीन 27 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को सेवारत रहने अथवा पदोन्नति हेतु टी ई टी की अनिवार्यता से मुक्त रखा जाए।टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले अंतिम परिणाम मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।ज्ञापन के समय पूर्व जिलाध्यक्ष शिवरतन सिंह चौहान जिला मंत्री बांदा प्रजीत सिंह, जिला मंत्री चित्रकूट श्रीनारायण सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बांदा रमाशंकर यादव, सहित जनपद बांदा और चित्रकूट के सभी ब्लॉक के अध्यक्ष,मंत्री ,संघर्ष समिति के अध्यक्ष मंत्री, जनपदीय पदाधिकारी ,ब्लॉक स्तरीय,तहसील स्तरीय पदाधिकारी सहित मातृ शक्ति की भी उपस्थित रहीं।कार्यक्रम व्यवस्था का नेतृत्व ब्लॉक बबेरू और कमासिन के पदाधिकारियों द्वारा किया गया।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *