February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

कोई भी मतदाता एसआईआर से वंचित न रहने पाए :- अफसाना

1 min read
Spread the love

बांदा।

निर्वाचन आयोग ने जहां बूथ लेवल ऑफीसर (बीएलओ) की नियुक्ति करके विशेष प्रगाढ़ मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) का अभियान तेज कर रखा है, वहीं विभिन्न राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) एसआईआर में गड़बड़ी पर नजर रखने और मतदाताओं का मताधिकार बचाए रखने में मदद करने का काम कर रहे हैं।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष अफसाना शाह ने शुक्रवार को अपनी पार्टी के बूथ लेवल एजेंटों के साथ मोहल्ले-मोहल्ले जाकर मतदाताओं को उनके मताधिकार की जानकारी दी और एसआईआर का फार्म भरने का सही तरीका सिखाया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती शाह ने एसआईआर की ढुलमुल प्रक्रिया पर सवाल उठाए। कहा कि एसआईआर के नाम बीएलओ के रूप अनैतिक दबाव बनाया जा रहा है, जिससे कहीं बीएलओ आत्महत्या कर रहे हैं तो कहीं डिप्रेशन व अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। कहा कि भाजपा की वोट चोरी की मंशा को कांग्रेसी पूरा नहीं होने देंगे। उन्होंने सभी मतदाताओं को अावश्यक कागजात प्रस्तुत करके अपना मताधिकार बचाने के लिए आगे आने का आह्वान किया। कहा कि जब तक एक-एक वोटर अपने मताधिकार के प्रति जागरूक नहीं होगा, तब तक एसआईआर के नाम सत्ताधारी वोट चोरी में सफल होते रहेंगे। श्रीमती शाह ने शुक्रवार को शहर के बूथ संख्या 18 DR public School , पुलिस लाइन के अंदर प्राथमिक विद्यालय भाग संख्या 19 20 21 22 पहुंचकर मीटिंग भी लिए कई अधिकारियों के साथ बैठक हुई आदि इलाकों का भ्रमण किया और पार्टी के बीएलए के साथ मतदाताओं को एसआईआर फार्म भरने का सही तरीका बताया। कहा कि कोई भी मतदाता एसआईआर का फार्म भरने से वंचित न रह जाए, इसके लिए कांग्रेस की कई टीमंे बूथवार सक्रिय हैं। हालांकि उन्होंने एसआईआर की अंतिम तारीख बढ़ाकर कम से कम तीन माह का समय दिए जाने पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *