महापरिनिर्वाण दिवस पर बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि
1 min readबांदा
भारतीय संविधान के महान रचयिता, समाज सुधारक और दलितों के मसीहा डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की पुण्यतिथि आज पूरे देश में महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाई जा रही है।
इस पावन अवसर पर बांदा शहर के सिविल लाइन क्षेत्र स्थित डॉ. अम्बेडकर पार्क में बाबासाहेब के अनुयायियों ने एकत्रित होकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कार्यकर्ता और पदाधिकारी सहित अन्य अनुयायि उपस्थित रहे।
अनुयायियों ने बाबासाहेब के आदर्शों समता, स्वतंत्रता, बंधुता और न्याय – को याद करते हुए उनके योगदान को नमन किया।
पार्क में उपस्थित लोगों ने भावुक स्वर में बाबासाहेब के जीवन संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को सराहा।
यह आयोजन बाबासाहेब की शिक्षाओं को जीवंत रखने और समाज में समानता की अलख जगाने का प्रतीक बना। अनुयायियों का कहना था कि डॉ. अंबेडकर का सपना एक ऐसे भारत का था जहां हर व्यक्ति सम्मान और अधिकारो के साथ जी सके।
इस मौके पर सुल्तान प्रजापति प्रभारी तिंदवारी विधानसभा बसपा, सुखलाल बौद्ध जोन इंचार्ज सेक्टर बसपा, कृष्णा प्रजापति पूर्व प्रत्याशी चेयरमैन ,दलजीत सिंह युवा कार्यकर्ता बसपा ,जयकरन वर्मा, रामप्रसाद जोन इंचार्ज बसपा,शुरूराम वर्मा छात्र नेता,विजयकरन पूर्व सेक्टर अध्यक्ष बसपा , सुनील प्रजापति सेक्टर अध्यक्ष, ओमप्रकाश वर्मा, राहुल वर्मा सेक्टर अध्यक्ष दुरेडी बसपा, शिवम बसपा, रामशरण सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

