February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

कांग्रेस कमेटी के द्वारा डा. भीमराव अंबेडकर जी का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया

1 min read
Spread the love

बांदा

बांदा शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में स्टेशन रोड कार्यालय में शहर अध्यक्ष अफसाना शाह की अध्यक्षता में कांग्रेस जनों ने सामाजिक बदलाव के मसीहा डॉ भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर अपनी पुष्पांजलि अर्पित कर परिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया गया।

इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अफसाना शाह ने बाबा भीमराव अंबेडकर जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारतीय संविधान के सूत्रधार एवं चिंतक डॉक्टर साहब भीमराव अंबेडकर को अद्वितीय प्रतिभा अनुकरणी मिनट देश व समाज के लिए अग्रणी रही।
अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष द्वारिकेश मंडेला जी ने कहा कि भारत रत्न बाबा भीमराव अंबेडकर जी सिर्फ दलितों के ही मसीहा नहीं बल्कि राष्ट्र के लिए समर्पित व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने संविधान की रचना कर गरीब अति पिछड़ा अन्य जन समुदाय को व्यापक अधिकार प्रदान किया।
नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व शहर अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता जी ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर जी सदैव देश के कल्याण के लिए जिए और इस कामना के साथ उन्होंने अपना समर्पण किया। आज उनके पद चिन्ह पर चलने की आवश्यकता है।
जिला प्रवक्ता एडवोकेट राममिलन सिंह पटेल जी ने कहा कि अंबेडकर साहब का यह कथन आज के समय में ज्यादा सार्थक है कि शिक्षित बनो संगठित रहो और संघर्ष करो।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय सचिव शिवबली सिंह, जिला महामंत्री सत्य प्रकाश द्विवेदी, एडवोकेट धीरेंद्र पांडे धीरू, डॉ के पी सेन, पूर्व शहर अध्यक्ष राजबहादुर गुप्ता, छेदीलाल धुरिया, शब्बीर सौदागर, शाकिर मंसूरी, दिनेश डी के, आरिफ निजामी, सुखदेव गांधी, अली बक्स, हरबंस खेगर, रेनू शर्मा सहित काफी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *