March 29, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

छुट्टा सांड़ के हमले से कई लोग घायल,नगरपालिका प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

1 min read
Spread the love

छुट्टा सांड़ के हमले से कई लोग घायल,नगरपालिका प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते सांड़ की मौत,नागरिकों में आक्रोश

कर्नलगंज, गोण्डा।

तहसील मुख्यालय स्थित कर्नलगंज कस्बे के मोहल्ला बालूगंज में शुक्रवार को दिन में एक बेकाबू छुट्टा सांड़ ने अचानक लोगों पर हमला बोल दिया, जिससे क्षेत्र में अफरा–तफरी मच गई। हमले में कई लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्‍काल घटना की जानकारी नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि को दी, लेकिन आरोप है कि उन्होंने इसे पुलिस की जिम्मेदारी बताते हुए कार्रवाई से पल्ला झाड़ लिया।तत्पश्चात लोगों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी, मौके पर 112 पुलिस भी पहुंची, लेकिन उन्होंने इसे नगर पालिका का कार्य बताते हुए अध्यक्ष प्रतिनिधि से वार्ता की। इसी बीच करीब कुछ देर बाद घायल पड़े सांड़ की मृत्यु हो गई। क्षेत्रवासियों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है और उन्होंने नगर पालिका प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि कस्बे में आवारा पशुओं की समस्या काफी समय से बनी हुई है, लेकिन बार–बार शिकायत के बावजूद प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। परिणामस्वरूप आए दिन दुर्घटनाएं और चोटिल होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि नगर पालिका तत्काल कस्बे में घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़ने की प्रभावी व्यवस्था लागू करे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके। प्रशासनिक उदासीनता को लेकर लोगों में नाराजगी तेज होती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *