February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

स्थानांतरण के बाद प्रभारी निरीक्षक बीकापुर का हुआ विदाई कार्यक्रम।

1 min read
Spread the love

बीकापुर अयोध्या
करीब दो वर्षों से प्रभारी निरीक्षक बीकापुर कोतवाली के पद पर तैनात रहे इंस्पेक्टर लालचंद सरोज का स्थानांतरण रौनाही थाना अध्यक्ष के पद पर होने के बाद प्रधान संघ एवं सहयोगी पुलिसकर्मियों द्वारा भव्य विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधान संघ के जिला सचिव मुकुल आनंद के नेतृत्व में दर्जनों ग्राम प्रधानों ने इंस्पेक्टर लालचंद सरोज के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह अंगवस्त्र और राम दरबार की प्रतिमा भेंट कर विदाई दी। इस दौरान क्राइम निरीक्षक गौरी शंकरपाल, बीडीसी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अनूप पांडेय, राहुल दुबे, प्रधान गण ,अनिल तिवारी, सोनू, मुकेश निषाद ,अजय तिवारी ,राकेश यादव, लवकुश यादव ,कुलदीप ,रामचंद्र निषाद, विजय गौड़ अहमद रजा, श्रवण शर्मा, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुनील मिश्रा, श्री राम सेवा के प्रदेश अध्यक्ष राजन सिंह, विनोद सिह, मनीष सिंह, समाजसेवी श्रवण दूबे, महमूद अहमद अमित सिंह, गुलशन सिद्दीकी सहित कोतवाली स्टाफ मौजूद रहा। विदाई कार्यक्रम के दौरान इंस्पेक्टर लालचंद भावुक हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *