March 29, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

प्राथमिक विद्यालय में मासूम बच्चों से ईंट ढुलवानें का वीडियो वायरल

1 min read
Spread the love

रायबरेली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ अमावां ब्लॉक के संदी नागिन प्राथमिक विद्यालय में मासूम बच्चों से ईंट ढुलवाने का वीडियो वायरल हुआ है। आरोप है कि विद्यालय की प्रधानाचार्य स्वयं ठेकेदार की

रायबरेली

भूमिका निभाते हुए स्कूल के नन्हे बच्चों से निर्माण से संबंधित कार्य करवा रही थीं। वीडियो में कुछ बच्चे ईंट उठाते और उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिससे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्यालय में इस तरह बच्चों को मजदूरी में लगाना न सिर्फ नियमों का उल्लंघन है, बल्कि बाल अधिकारों का गंभीर हनन भी है। मामले के उजागर होते ही अभिभावकों ने कड़ा विरोध जताया और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। उधर शिक्षा विभाग ने भी वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि दोषी पाए जाने पर संबंधित जिम्मेदारों पर कार्रवाई तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *