February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

क्षेत्रीय बाजारों में सब्जियों का भाव गिरा,किसानों को नहीं मिल रहा वाजिब मूल्य

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर अयोध्या

क्षेत्र की प्रमुख बाजारों में शामिल बारुन बाजार, चमनगंज, पटखौली बाजार, कुचेरा बाजार आदि में किसानों के घरों से निकलने वाली सीजनल सब्जियों के मूल्य काफी गिर गए हैं, जिससे किसानों को सब्जियों का वाजिब मूल्य नहीं मिल पा रहा है और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ठंडी के मौसम की प्रमुख सब्जियों में शामिल गोभी, पालक और नई आलू का बाजार मूल्य गिर गया है।बाजार में पलक ₹20 प्रति किलो, नई आलू ₹20 प्रति किलो तथा गोभी ₹10 एवं ₹20 प्रति फूल बिक रहा है। बाजार में सब्जी बेच रहे सुरवारा गांव के किसान बृजेश मौर्य ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि सब्जियों के दाम काफी गिर गए हैं उनके खेत से निकली ढाई किलो से अधिक वजनी गोभी महज ₹20 में बिक रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *