भदांव गांव में बेसहारा गरीबों वृद्धों विधवाओं एवं साधु संतो को वृहद कम्बल वितरण
1 min readकमासिन बांदा

जनपद के विकासखंड कमासिन की ग्राम पंचायत भदांव में बैद्यनाथ आयुर्वेद भवन नागपुर के संस्थापक आयुर्वेद रत्न पंडित राम नारायण शर्मा के आयुर्वेद औषधि निर्माण कारखाना झांसी में स्थापित कर क्षेत्रीय लोगों से लगाव को प्रदर्शित करते हुए प्रबंध निदेशक पण्डित सुरेश कुमार शर्मा के आदेशानुसार भगवान भजनाश्रम ट्रस्ट चित्रकूट के प्रबंधक रामऔतार यादव द्वारा कमासिन ब्लाक क्षेत्र के ग्राम भदांव में 221गर्म कंबल बेसहारा, गरीबों,असहायो ,वृद्धो, विधवाओं और साधु संतो को वितरण किए गये । इस मानवता की सेवा कार्य के लिए उपस्थित जनसमूह ने भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा स्वास्थ्य सेवाओं से जन-जन को लाभान्वित कराने की अपेक्षा की।
कम्बल वितरण शिविर में व्यवस्था का दायित्व भजना आश्रम चित्रकूट की सोनाक्षी ने सेवा भाव से पूरा किया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान ननकू यादव सेवानिवृत्ति शिक्षक राम विशाल सेवानिवृत शिक्षक साधु शरण सेवानिवृत्ति जिला जजी के प्रशासनिक अधिकारी केशव प्रसाद सहित जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत यादव सहित ग्रामीण पत्रकार भी मौजूद रहे ।प्रबंधक राम औतार यादव ने अपने संबोधन में कहा कि जरूरतमंद लोगों के लिए समाज सेवा को आगे आकर पीड़ितों की मदद करना चाहिए। आयुर्वेद भवन नागपुर जिसका कार्यालय झांसी दवा खाने के रूप में है वहां से संस्था द्वारा पीड़ितों की मदद के लिए अन्न ,कपड़े और बुन्देलखण्ड के सभी मजदूरों को सस्ती आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण शिविर लगाकर गांव-गांव में मानवता की सेवा की जा रही है। बैद्यनाथ आयुर्वेद भवन द्वारा समय-समय पर पंडित सुरेश बाबू शर्मा ने अपने पिता की प्रेरणा से जन-जन की सेवा का कार्य समर्पण भाव किया जा रहा है।
