February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

ऊंची कूद में स्वाती सिंह, गोला फेंक में निर्मल रहे अव्वल

1 min read
Spread the love

ऊंची कूद में स्वाती सिंह, गोला फेंक में निर्मल रहे अव्वल

ब्लॉक स्तरीय खेलों में न्याय पंचायत सिरसिर ओवरऑल चैंपियन

मिल्कीपुर अयोध्या

विकासखंड मिल्कीपुर में परिषदीय खेलों की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर किया गया। मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान ने शांति दूत कबूतर उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया,उन्होंने खेलों के माध्यम से विश्व एकता और बंधुत्व का संदेश दिया।इस अवसर पर विधायक ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल भी आवश्यक हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ग्रामीण अंचल के खिलाड़ियों को अवसर प्रदान कर रही है। उन्होंने सभी से अच्छे स्वास्थ्य के लिए खेलों से जुड़ने का आह्वान किया।

लंबी कूद के जूनियर बालिका वर्ग में करमडांडा की स्वाति सिंह 3.6 फीट के साथ प्रथम और मिल्कीपुर की अंशिका 3.3 फीट के साथ द्वितीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में मिल्कीपुर के अभिषेक ने 4.5 फीट के साथ पहला स्थान हासिल किया, जबकि सारी के सनी 4.3 फीट के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

गोला फेंक प्रतियोगिता में करमडांडा के निर्मल ने 8.95 मीटर के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं सिरसिर के राजपाल 8.5 मीटर के साथ द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में कुचेरा की आराध्या पाठक 6.50 मीटर के साथ प्रथम और करमडांडा की आराध्या द्वितीय स्थान पर रहीं।

जूनियर बालक कबड्डी में कुचेरा की टीम विजेता और सिरसिर की टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग में अलीपुर खजुरी की टीम ने फाइनल जीत हासिल की, जबकि इनायतनगर उपविजेता रही। प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग कबड्डी में सिरसिर विजेता और देवरिया की टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग में इनायतनगर विजेता तथा देवरिया उपविजेता रहीं।

खो-खो जूनियर बालिका वर्ग में सिरसिर विजेता और सारी की टीम उपविजेता रहीं। इसके अतिरिक्त, योग में सारी, पीटी में इनायतनगर, अंताक्षरी व समूहगान में सिरसिर की टीमें विजेता रही। वॉलीबॉल में सिरसिर विजेता तथा देवरिया की टीम उपविजेता रही।

प्रतियोगिता की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी ने की, जबकि प्राथमिक शिक्षक संघ के मिल्कीपुर ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश प्रताप सिंह ने संचालन किया।

ब्लॉक व्यायाम शिक्षक राकेश सिंह, सर्वजीत सिंह, अजय भारत सिंह, वकार अहमद, अमित सिंह, जितेंद्र कुमार, कुंवर विपिन सिंह, मनोज कुमार, वीरेंद्र कुमार, उदयराज, मनीषा शुक्ला, सरोज यादव,कुसुम रावत, ललिता, रामा यादव आदि ने रेफरी तथा निर्णायक की भूमिका निभाई।

खेल प्रतियोगिता में प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम नारायण पाठक, अमरनाथ बंसल, शिक्षक नेता बरसाती राही, चंद्रशेखर सिंह, श्रीकांत पांडेय, भगौती यादव,राजेश कुमार, राजेंद्र यादव, राजेश तिवारी,विवेक पांडेय, विजय सिंह, देवेंद्र कुमार, अजय गुप्ता, कृपाशंकर मिश्रा, देशराज यादव, धर्मराज, शत्रोहन, बच्चूलाल मिश्रा, रवी सिंह, बृजेश आर्य, सुरेंद्र वर्मा, भारती पाठक, शशि साहू, अरविंदर कौर, संध्या कुमारी, अनुपम वर्मा, प्रियंका दीक्षित, कमलेश कुमारी, निवेदिता उपाध्याय, दिनेश वर्मा, अनिल सिंह, दिनेश तिवारी, राधेश्याम, राजकुमार समेत सैकड़ो की संख्या में खेल प्रेमी और खिलाड़ी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *