February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

नवागत क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर अजय कुमार सिंह ने संभाला कार्यभार, कहा,अपराधियों पर होगी सख्त कार्रवाई

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर में नवागत क्षेत्राधिकारी अजय कुमार सिंह ने संभाला कार्यभार, कहा—अपराधियों पर होगी सख्त कार्रवाई

मिल्कीपुर अयोध्या
मिल्कीपुर तहसील में तैनात नए क्षेत्राधिकारी अजय कुमार सिंह ने सोमवार को विधिवत पदभार ग्रहण कर लियाकत। पूर्व सीओ श्रीयस त्रिपाठी के स्थानांतरण के बाद कार्यभार संभालते ही उन्होंने कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने और क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने स्पष्ट कहा कि “मेरा लक्ष्य मिल्कीपुर को भयमुक्त बनाना है। अपराधियों के लिए यहां कोई स्थान नहीं होगा। आमजन को न्याय दिलाना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना प्राथमिकता है।”

सीओ ने बताया कि क्षेत्र के सभी थानों और चौकियों में गश्त व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। पुलिस टीमों को सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए जा रहे हैं, ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि को शुरुआती स्तर पर ही रोका जा सके। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
दिनेश कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *