अयोध्या खनन अधिकारी हमले के मामले में राकेश जायसवाल की प्रेस वार्ता।
1 min readअयोध्या खनन अधिकारी हमले के मामले में राकेश जायसवाल की प्रेस वार्ता।
संतोष कुमार जायसवाल के नाम से फतेहपुर सरैय्या में अपना बालू घाट है,पाच साल का जायसवाल परिवार का है बालू घाट।
वहीं मांझा रामपुर हलवारा अयोध्या में 11 बीघे का निजी भूमि पर घाट अमरिंदर शाही के नाम पर है।जिसको कुछ लोग चलाते हैं। जहां से सैकड़ो गाड़ियां बालू बिना रॉयल्टी के निकलती है।उस पर कोई कार्यवाही नहीं नहीं करते हैं।
अनंत देव कुमार सिंह आरओ परिवर्तन और चंद्रशेखर पाठक इंस्पेक्टर खनन की मिली भगत से उत्तर प्रदेश सरकार को राजस्व का काफी नुकसान हो रहा है और घाट संचालन में नियमों की अनदेखी की जा रही है।
आए दिन आरओ परिवर्तन अनंत देव कुमार सिंह और चंद्रशेखर पाठक खनन इंस्पेक्टर हमारे घाट फतेहपुर सरैय्या पर परेशान किया करते हैं और हमेशा घाट बंद कराने की फिराक में रहते हैं।
यही नहीं कल दुर्भावना बस हम लोगों के ऊपर फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया।
राकेश जायसवाल ने कहा कि वह शासन प्रशासन से अपील करते है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और हमें नाजायज किसी मामले में न फंसाया जाए।

