February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

कर्नलगंज में चिन्मय पांड्या का भव्य स्वागत,गायत्री परिवार के सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद

1 min read
Spread the love

कर्नलगंज, गोंडा।

शनिवार को तहसील मुख्यालय स्थित संतोषी माता मंदिर में एक दिव्य और आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला,जब अखण्ड वर्ष 2026 देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति एवं विचार क्रांति अभियान के धर्म ध्वज वाहक डॉ. चिन्मय पांड्या का नगर में प्रथम आगमन हुआ। मंदिर पहुंचने पर पंडित तिलकराम तिवारी एवं सुशीला सिंह ने उन्हें चंदन-रोली लगाकर पारंपरिक विधि से स्वागत किया। इसके बाद गायत्री परिवार सकरौरा, कर्नलगंज के कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों की संख्या में एकत्र होकर फूल-मालाओं से उनका भव्य अभिनंदन किया। आध्यात्मिक उत्साह और श्रद्धा से भरे इस स्वागत कार्यक्रम में प्रशांत मिश्रा उर्फ रानू भैया, बाल गोपाल वैश्य, राम आशीष सोनी, माखनलाल सिंह, इन्द्रमणि तिवारी, ज्वाला प्रसाद तिवारी, शिवपूजन, मुकेश वैश्य, मुकेश सोनी, अखिल, सुमित मिश्रा, कन्हैयालाल, श्रीराम सोनी, रतन सोनी, अनूप जायसवाल, रिचा तिवारी, मंजू तिवारी, मंजू यादव, हरि कुमार, जितेन्द्र, सूर्यांश तिवारी सहित गायत्री परिवार के अनेक कार्यकर्ता ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। डॉ. पांड्या के आगमन ने पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मक वातावरण का संचार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *