February 10, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

तालाब की जमीन पर दबंगों ने कटवा दिया वेशकीमती पेड़ उप जिला अधिकारी ने कहा होगी कार्यवाही

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर अयोध्या
अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत खंडासा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धरौली में गांटा संख्या – 1399 रकबा 1.2370 अमृत जलासय पर पूर्व में वृक्षारोपण हुआ था। जिस पर सफेदा के पेड़़ लगभग 10 से 15 साल पुराने लगे हुए थे। जो तालाब के अंश में आते हैं ग्राम प्रधान ने उप जिला अधिकारी मिल्कीपुर व खंडासा चौकी पर प्रार्थना पत्र लेकर गांव के ही शिवाकांत पांडे पुत्र साहब प्रसाद पांडे व उनके अन्य साथी पेड़ को दबंगई के बल पर ठेकेदार को बेच दिया और पैसा ले लिया। शाम को पेड़ ले जाते समय जानकारी हुई तो ट्रैक्टर पर लगे पेड़ का फोटो खींच ही रहा था कि उक्त ठेकेदार वहां से भाग खड़ा हुआ।
ग्राम प्रधान ने बताया जब पेड़ कट रहा था उस दिन मैं निमंत्रण में बाहर गया था। जब गांव वालों ने फोन पर सूचना दिया तो दूरभाष से लेखपाल संजय पाठक व चौकी प्रभारी को लिखित प्रार्थना पत्र दिया परंतु लेखपाल द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जब इस संबंध में उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर सुधीर कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा जांच करवा कर कार्रवाई करवाता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *