February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सचिव रेखा यादव ने किया सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण दिया निर्देश

1 min read
Spread the love


धौलपुर

सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला एवं सेशन न्यायाधीश अरुण कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एडीजे रेखा यादव ने जिले में पीड़ित महिलाओं की सहायता हेतु महिला अधिकारिता विभाग द्वारा निर्भया योजना के अंतर्गत संचालित सखी वन स्टॉप सेन्टर का आकस्मिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सचिव द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर द्वारा पीड़ित महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया एवं वन स्टॉप सेंटर में दर्ज हिंसा पीड़ित महिलाओं के केस रजिस्टरों की भी जांच की तो रजिस्टरों में एंट्रियां सही पाई गई एवं निरीक्षण दौरान केंद्र प्रबंधक ने बताया कि एक महिला उपस्थित है जिसको मेडिकल के लिए ले जाया गया है एवं एक महिला जिसको 28 नवम्बर को उसके केस का निस्तारण कर उसके घर भेज दिया गया है। साथ ही सचिव ने वन स्टॉप सेंटर में सभी कमरों की साफ-सफाई, पंखे, भोजन, पानी एवं सर्दियों के मौसम को देखते हुए उसके बचाव हेतु उपलब्ध रजाई गद्दों इत्यादि का भी निरीक्षण किया।
सचिव ने वन स्टाप सेंटर में उपस्थित स्टाफ को घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, गर्भ का चिकित्सकीय समापन, मातृत्व लाभ 26 सप्ताह तक, कार्य स्थल पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न रोकथाम निषेध और निवारण अधिनियम, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012, गर्भधारण पूर्ण एवं प्रसव पूर्ण निदान तकनीकी, लिंग चयन प्रतिषेध अधिनियम 1994, समान पारिश्रमिक अधिनियम 1976, महिलाओं का अशिष्ट चित्रण निषेध अधिनियम, हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम 1956 के संबंध में जागरूक किया। सचिव ने बताया कि सखी वन स्टॉप सेंटर द्वारा हिंसा की शिकार महिलाओं को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में आमजन को जागरूक किया जाए, ताकि मुश्किल की घड़ी में महिलाओं को इस केंद्र से सुविधाएं मिल सकें।
उन्होंने कहा कि अगर आम लोगों में इस बारे में जागरूकता होगी तो जरूरतमंद महिलाएं जरूरत पड़ने पर इस सखी वन सेंटर का लाभ उठा सकेंगी। उन्होंने कहा कि महिलाएं व बच्चे मदद के लिए हेल्पलाइन 181 पर संपर्क कर सकते हैं। इस हेल्पलाइन से महिलाओं व बच्चों को सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों से लाभ मिलने में आने वाली परेशानियों के समाधान, हिंसा और उत्पीड़न की शिकायतों के लिए बनाया गया है। हिंसा से प्रभावित महिलाओं को 24 घंटे आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि वन स्टॉप सेंटर का मुख्य उद्देश्य पीड़ित महिलाओं को एक छत के नीचे एकीकृत समर्थन और सहायता प्रदान करना है। इस अवसर पर स्टेनो राहुल डंडौतिया, केंद्र प्रबंध शिप्रा पचौरी, काउंसलर शिल्पा शर्मा एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *