February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

जिलाधिकारी के निर्देश पर अधिशासी अधिकारी लालचंद सरोज सक्रिय, SIR (विशेष सघन पुनरीक्षण) और SAR अभियान का व्यापक निरीक्षण

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर में ‘वोटर लिस्ट’ महा-अभियान तेज़

जिलाधिकारी के निर्देश पर अधिशासी अधिकारी लालचंद सरोज सक्रिय, SIR (विशेष सघन पुनरीक्षण) और SAR अभियान का व्यापक निरीक्षण
पालिका की डोर-टू-डोर कलेक्शन गाड़ियों में पीए सिस्टम से हो रहा जन-जागरूकता का प्रचार
सुल्तानपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची को शुद्ध, त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के लिए चलाए जा रहे SIR (Special Intensive Revision) यानी विशेष सघन पुनरीक्षण तथा एसएआर (Special Summary Revision) अभियान को जिले में पूरी ताकत के साथ लागू करने के निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने दिए हैं।
इन्हीं निर्देशों के तहत, नगर पालिका परिषद सुल्तानपुर के अधिशासी अधिकारी (EO) लालचंद सरोज मंगलवार को पूरे दिन फील्ड में सक्रिय रहे और अभियान की वास्तविक प्रगति का जमीनी निरीक्षण किया। उनके इस औचक दौरे ने अभियान को नई ऊर्जा प्रदान की है, जिससे मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 को रफ्तार मिली है।
वार्डों और बूथों का औचक निरीक्षण: लोगों को फॉर्म वितरित कर दी जानकारी
अधिशासी अधिकारी लालचंद सरोज ने नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों एवं निर्धारित बूथों पर किया निरीक्षण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *