दबंग ने तोड़ी सीढियां ,विरोध पर गाली गलौच और धमकियां
1 min readअयोध्या
दबंग ने तोड़ी सीढियां ,विरोध पर गाली गलौच और धमकियां
मामला जनपद के तारून थाना क्षेत्र से जुड़ा है पीड़िता शीला देवी पत्नी परशुराम निवासिनी राम ओतार का पुरा , बेनी गद्दोपुर ने हमारे ब्यूरो को बताया कि घटना दिनाक 22–11-2025 को पीड़िता के गांव के रहने वाले दबंग शुभम पुत्र बलराम पिकअप गाड़ी लेकर पीड़िता के दरवाजे से तेजी से निकाला जिससे टक्कर लगने से पीड़िता का जीना टूट गया, उस समय पीड़िता कुछ नही बोली लेकिन रात करीब 11 बजे पुनः शुभम पिक अप पीड़िता के दरवाजे से निकालने जा रहा था तो पीड़िता ने उन्हें मना किया तो शुभम भड़क गया और पीड़िता को गंदी गंदी गालियां और धमकी देने लगा इतने में अंजू पुत्री बलराम व कोमल पुत्री बलराम भी मौके पर आ गई और मां बहन की गंदी गंदी गालियां देते हुए अमादा फौजदारी हुई शुभम ने कहा कि अभी तो केवल जीना टूटा है, तुम्हारा छज्जा भी तोड़ेंगे और गाड़ी इसी रास्ते से ले जायेंगे, परिक्रमा मार्ग से नहीं ले जायेंगे ,शुभम क्षेत्रीय गुन्डा है, इसके पूर्व बैंक की छिनौती में जेल भी जा चुका है पीड़िता ने स्थानीय पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है |

