February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मिशन शक्ति फेज पांच के तहत महिला स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान, पुलिस लाइन में जागरूकता एवं ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित

1 min read
Spread the love

 सहारनपुर

जनपद में मिशन शक्ति अभियान फेज–5 के अंतर्गत पुलिस लाइन सहारनपुर में शनिवार को एडवांस्ड में स्ट्रूअल हाइजीन मैनेजमेंट विषय पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण ट्रेनिंग धरती प्रोजेक्ट के तहत लाल सखी फाउंडेशन द्वारा महिला पुलिसकर्मियों के लिए आयोजित किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीओ सहारनपुर नगर रूचि गुप्ता द्वारा किया गया। प्रशिक्षण सत्र का संचालन लाल सखी फाउंडेशन की फाउंडर व डायरेक्टर प्रीति जांगड़ा ने किया। उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों को माहवारी स्वास्थ्य प्रबंधन के नवीन व वैज्ञानिक पहलुओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई जनपद के विभिन्न थानों और इकाइयों से लगभग 80 महिला पुलिसकर्मियों ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। इस दौरान प्रीति जांगड़ा और उनकी टीम ने मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन से संबंधित आधुनिक तकनीक आधारित उत्पाद, मेंस्ट्रूअल कप के लाभ, उपयोग विधि एवं सावधानियों के बारे में जागरूक किया।
सी.ओ. रूचि गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि माहवारी महिलाओं के जीवन का एक प्राकृतिक और महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसके प्रति जागरूकता और स्वच्छता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने ऐसे कार्यक्रमों को महिला स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के लिए सराहनीय पहल बताया कार्यक्रम के उपरांत लाल सखी फाउंडेशन द्वारा सभी महिला पुलिसकर्मियों को मेंस्ट्रूअल कप वितरित किए गए और हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध कराया गया, जिसके माध्यम से किसी भी समस्या की स्थिति में वीडियो कॉल या फोन पर परामर्श प्राप्त किया जा सकेगा।
अंत में फाउंडेशन की संस्थापक प्रीति जांगड़ा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी रूचि गुप्ता का इस महत्वपूर्ण पहल को सफल बनाने में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *