February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

कटरा बाजार बना नशे का गढ़, बेखौफ गांजा माफियाओं का बोलबाला,पुलिस पर संरक्षण देने के गंभीर आरोप

1 min read
Spread the love

नशे की गिरफ्त में आ रही युवा पीढ़ी, जिम्मेदारों की कार्यशैली पर सवाल

क्षेत्र में कई स्थानों पर खुलेआम बिक रहा है गांजा,वीडियो आये दिन हो रहे वायरल।

गोण्डा।

जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र में अवैध गांजे का नेटवर्क खुलेआम फलफूल रहा है। नशा माफिया बेखौफ होकर कारोबार कर रहे हैं और क्षेत्र में नशे की सप्लाई अब कुटीर उद्योग की तरह संचालित हो रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत और प्रशासन की लापरवाही के चलते ये अवैध कारोबार लगातार बढ़ रहा है। क्षेत्र में कई स्थानों पर खुलेआम गांजा बेचा जा रहा है, जबकि सोशल मीडिया पर इस अवैध गतिविधि से जुड़े वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस और आबकारी विभाग की निष्क्रियता सवालों के घेरे में है। लोगों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद कार्रवाई केवल काग़ज़ों में दिखाई देती है, धरातल पर नहीं। कटरा बाजार की सड़कों से लेकर गलियों तक, नशा माफियाओं पर शासन-प्रशासन का कोई खौफ नहीं दिखता। स्थिति यह है कि अवैध गांजा बेचने वालों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे बेझिझक व्यापार कर रहे हैं। वहीं, नशे की गिरफ्त में आ रही युवा पीढ़ी बर्बादी के रास्ते पर धकेली जा रही है। स्थानीय नागरिकों, अभिभावकों और सामाजिक संगठनों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस नेटवर्क पर नकेल नहीं कसी गई तो आने वाले दिनों में क्षेत्र पूरी तरह नशे की चपेट में आ जाएगा। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन जागेगा या कटरा बाजार यूँ ही नशे का मजबूत गढ़ बना रहेगा? स्थानीय लोगों ने उच्चाधिकारियों से तत्काल कठोर कार्रवाई की मांग की है।

महादेव मौर्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *