February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस का पैदल गश्त अभियान, पुलिस टीमें आमजन में सुरक्षा व विश्वास एवं अपराधियों को कड़ा संदेश

1 min read
Spread the love

धौलपुर राजस्थान।
पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के नेतृत्व में जिले भर में पुलिस का पैदल गश्त अभियान, पुलिस टीमें आमजन में विश्वास एवं अपराधियों में भय का दे रही संदेश।

पुलिस मुख्यालय एवं महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज भरतपुर कैलाश विश्नोई के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के नेतृत्व में आज शाम को सभी थानों की पुलिस टीमें अपने अपने इलाके के मुख्य बाजारों, शहर व कस्बों आदि में पैदल गश्त कर रही है, सभी थानों के थानाधिकारी अपने अपने इलाको में पुलिस टीमों के साथ पैदल गश्त कर रहे हैं। जिले के सभी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं वृताधिकारीगण भी पैदल गश्त को चैक कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया है कि जिले के सभी थानों की पुलिस टीमों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से व्यापक पैदल गश्त की जा रही है, इस दौरान पुलिस बल द्वारा जिले के सभी मुख्य बाजारों, प्रमुख मार्गों, चौराहों, धार्मिक स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा स्थिति का जायज़ा लिया जा रहा है तथा आमजन से संवाद स्थापित कर पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की जा रही है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, जिससे जिले में कानून-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *