हलियापुर पुलिस ने किया खुलासा, दरोगा से हुई लूट की पिस्टल सहित अन्य सामान बरामद
1 min read
हलियापुर सुलतानपुर

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद सुलतानपुर के निर्देशन व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद सुलतानपुर के मार्गदर्शन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी बल्दीराय महोदय के कुशल नेतृत्व में अपराध एंव अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत गिरफ्तारी के परिपेक्ष में आज दिनांक- 22.11.2025 को थानाध्यक्ष थाना हलियापुर मय हमराह द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 129/25 धारा 191(2)/191(3)/190/262/121(1)/132/310(2)/352/351(3)/109(1)/317(3) BNS से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण 1.शिवम सिंह पुत्र दशरथ सिंह उम्र करीब 26 वर्ष, 2. अखिलेश सिंह उर्फ अखिल पुत्र दशरथ सिंह उम्र करीब 20 वर्ष, 3. प्रमिला सिंह पत्नी दशरथ सिंह उम्र करीब 50 वर्ष, 4. शिवानी सिंह पुत्री दशरथ सिंह उम्र करीब 24 वर्ष निवासीगण ग्राम डोभियारा थाना हलियापुर जनपद सुलतानपुर को लूटी गयी एक अदद सरकारी पिस्टल मय मैगजीन व 10 अदद कारतूस .9MM व दो अदद मोबाइल फोन व धटना में प्रयुक्त एक अदद धारदार शस्त्र (गड़ासी) व एक अदद डण्डा के साथ गिरफ्तार कर व एक अदद बोलेरो संख्या UP 36 L 5849 को सीज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये मा0 न्यायालय भेजा गया है ।
अभियुक्तगण गिरफ्तारी विवरण:-
1.शिवम सिंह पुत्र दशरथ सिंह उम्र करीब 26 वर्ष
- अखिलेश सिंह उर्फ अखिल पुत्र दशरथ सिंह उम्र करीब 20 वर्ष
- प्रमिला सिंह पत्नी दशरथ सिंह उम्र करीब 50 वर्ष
- शिवानी सिंह पुत्री दशरथ सिंह उम्र करीब 24 वर्ष
निवासीगण ग्राम डोभियारा थाना हलियापुर जनपद सुलतानपुर
बरामदगी:-
1.एक अदद सरकारी पिस्टल मय मैगजीन व 10 अदद कारतूस .9MM
2.दो अदद मोबाइल फोन
3.एक अदद धारदार शस्त्र (गड़ासी)
4.एक अदद डण्डा के साथ गिरफ्तार कर
5.एक अदद बोलेरो संख्या UP 36 L 5849 को सीज किया गया ।
घटना का संक्षिप्त विवरण – अवगत कराना है कि मु0अ0सं0- 189/25 धारा 109(1) BNS थाना कुमारगंज जनपद अयोध्या से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त आदर्श सिंह पुत्र दशरथ सिंह निवासी ग्राम डोभियारा थाना हलियापुर जनपद सुलतानपुर की गिरफ्तारी करने हेतु थाना कुमारगंज जनपद अयोध्या की पुलिस अभियुक्त आदर्श सिंह के घर पर दविश देने आयी थी। गिरफ्तारी के समय विपक्षीगण मय अभियुक्त सहित एकराय होकर कार्य सरकार में बाधा डालते हुये, पुलिस बल के साथ मारपीट की गयी एंव उ0नि0 आकिल हुसैन की सरकारी पिस्टल नं0 18*1 व सरकारी मोबाइल सैमसंग A16 व निजी मोबाइल छिनते हुये गिरफ्तार अभियुक्त को छुड़ाकर भगा ले गये थे । जिसके सम्बन्ध में थाना हलियापुर पुलिस द्वारा उ0नि0 श्री भानुप्रताप शाही थाना कुमारगंज जनपद अयोध्या की तहरीर के अधार पर मु0अ0सं0- 129/25 धारा 191(2)/191(3)/190/262/121(1)/131/132/310(2)/ 352/351(3)/109 भा0न्या0सं0 बनाम बनाम 1.आदर्श सिंह पुत्र दशरथ सिंह 2. दशरथ सिंह पुत्र अज्ञात 3.शिवानी सिंह पत्नी दशरथ सिंह 4. प्रमिला पुत्री दशरथ सिंह 5. अखिल सिंह पुत्र विन्देश्वरी सिंह, निवासीगण ग्राम डोभियारा थाना हलियापुर जनपद सुलतानपुर के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1.थानाध्यक्ष श्री तरूण कुमार पटेल थाना हलियापुर जनपद सुलतानपुर
- उ0नि0 श्री कैलाश सिंह यादव
- उ0नि0 श्री रामधनी वर्मा
- उ0नि0 श्री भगौती प्रसाद
- हे0का0 बृजेन्द्र पाल सिंह
- कां0 शीलू राठौर
- कां दीपक साह
- म0का0 संध्या शाक्य।
रिपोर्टर अखिलेश सिंह
