February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सड़क दुघर्टनाओं की रोकथाम के लिए 04 नवंबर 2025 से 18 नवंबर 2025 तक चलाएं गये सड़क सुरक्षा अभियान में जिला पुलिस ने की रिकार्ड कार्रवाई

1 min read
Spread the love

धौलपुर

पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जिले भर में यातायात नियमों का उल्लघंन करते हुए पाये जाने पर 3181 वाहन चालकों के विरुद्ध की कार्रवाई।

अभियान के अन्तर्गत सड़क उपयोगकर्ताओं को यातायात नियमों के प्रति भी किया गया जागरूक, जिले भर में पुलिस टीमों द्वारा करीब 10 हजार आमजन को किया जागरूक।

राजस्थान में सड़क सुरक्षा को राज्य सरकार, पुलिस मुख्यालय महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज भरतपुर कैलाश विश्नोई के मार्गदर्शन में एवं पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के नेतृत्व में जिले भर में 4 नवंबर से 18 नवंबर तक चल रहे 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने यातायात नियमों का उल्लघंन करने पर 3181 वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की और 9264 सड़क उपयोगकर्ताओं को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने जिले में अभियान के अन्तर्गत प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए सभी थानाधिकारियों को अधिक से अधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे एवं समस्त वृत्ताधिकारियो को अपने अपने इलाको में अभियान का सुपरवीजन करने के भी निर्देश दिए गए। अभियान के अन्तर्गत प्रतिदिन जिले से गुजरने वालें राष्ट्रीय व राज्यीय राजमार्गो, प्रमुख सड़क मार्गों पर सभी थानों की पुलिस टीमों ने प्रभावी नाकाबंदी कर वाहनों की सघन चेकिंग की। तेज गति एवं शराब पीकर वाहन चलाना, ग़लत दिशा में वाहन चलाना आदि सड़क दुर्घटनाओं का सबसे बड़ा कारण रहते है, इसलिए इसे अभियान में ऐसे वाहन चालकों को मुख्य लक्ष्य बनाया गया। हाईवे, शहरों और कस्बों में विशेष चेकिंग प्वाइंट्स बनाए गए, जहां गति सीमा पार करने वाले वाहनों पर तुरंत कार्रवाई की गई। सडक सुरक्षा अभियान के अन्तर्गत जिले भर में 3181 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई जिसमें 233 बिना हेलमेट, 128 बिना सीट बेल्ट, 275 तेज गति से वाहन चलाने वालों, 18 वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करने वालों, 218 नो पार्किंग में वाहन खड़े करने पर, 140 शराब पीकर वाहन चलाने वालों, 57 क्षमता से अधिक सवारी यात्री वाहन में बिठाने, 464 ग़लत दिशा में वाहन चलाने वालों, 33 खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों, 402 बिना रिफ्लेक्टर वाहन चलाने वालों, 637 बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने वालों एवं 576 अन्य यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही पुलिस टीमों ने नियमित रूप से सड़क उपयोगकर्ताओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया, अभियान के अन्तर्गत कुल 9264 आमजन को जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री विकास ने बताया है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं और मृत्यु दर को कम करना, यातायात नियमों के पालन को सख्ती से लागू करना और सड़क उपयोगकर्ताओं में जिम्मेदारी एवं जागरूकता की भावना को बढ़ाना है। आगे भी यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार पुलिस कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए आमजन वाहन चलाते समय निर्धारित यातायात नियमों का पूरी तरह से पालन करें।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *