February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष से पुलकित ने की मुलाकात, विभिन्न विषयों को लेकर हुई वार्ता

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर

क्षेत्रभ्रमण के साथ साथ महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष से पुलकित ने की मुलाकात, विभिन्न विषयों को लेकर हुई वार्ता।

युवा बीजेपी नेता पुलकित सिंह आज भी लोगों से मुलाकात करते नजर आए। सबसे पहले कृषि विज्ञान केंद्र स्थित कैंप कार्यालय पर पहुंची बीजेपी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रेखा निषाद से मुलाकात की और हाल चाल किया। साथ ही कई महत्वपूर्व विषयों को लेकर विचार विमर्श किया। संगठन को मजबूत करने और क्षेत्र में महिलाओं के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ कैसे उन तक पहुंचाया जाय, इस पर भी वार्ता की गई। यहां के बाद पुलकित वेद वेदांग विद्यापीठ गुरुकुल आश्रम पहुंचे और गुरुकुल के आचार्य विद्याधर पांडेय के पुत्र के तिलकोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने उनके पुत्र को बधाई दी साथ ही परिजनों को इन मंगल बेला पर अपनी शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही पुलकित ने रास्ते में रुक रुक का लोगों का हाल चाल भी लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *