February 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

खेल मैदान एवं ग्राम पंचायत की भूमि पर लगे पेड़ों पर चला आरा, शिकायत पर एसडीएम ने लगाया रोक

1 min read
Spread the love


अखण्डनगर सुल्तानपुर।
स्थानीय थाना क्षेत्र के पाराबासू पुर गांव के खेल मैदान एवं ग्राम पंचायत की भूमि पर हरियाली के लिए ग्राम के मूलचन्द त्रिपाठी द्वारा लगाए गए पेड़ों को गांव के घनश्याम तिवारी द्वारा दो लाख सत्तर हजार रुपए में बेच दिए जाने एवं रविवार को कुछ अन्य बाहरी अपराधियों साथ मिलकर जबरन एवं अवैध ढंग से कटाई जाने पर,मूलचन्द त्रिपाठी की शिकायत पर उत्तम कुमार तिवारी उपजिलाधिकारी कादीपुर ने लगाई रोक।
पुलिस अधिकारियों द्वारा हस्तक्षेप किए जाने तक,लकड़हारे द्वारा 12 पेड़ों को काटकर गिरा दिया गया तथा पुलिस सेवा 112 ,की टीम के पहुंचने पर,कटे हुए पेड़ों को छोड़कर हुआ फरार।
उप जिलाधिकारी ने सार्वजनिक भूमि से अबैध ढंग से कटाए जा रहे पेड़ों की शिकायत के मामले में तहसीलदार कादीपुर एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी अखण्डनगर ,सुल्तानपुर को संयुक्त टीम द्वारा मामले की जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का दिया आदेश।
हल्का लेखपाल सुधीर कुमार मिश्रा विधायक सभा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लगे होने के कारण ग्राम प्रधान बनाफर को पेड़ काटे जाने की दी सूचना।
खेल मैदान एवं ग्राम पंचायत की जमींन से हरे पेड़ों के कटाए जाने के मामले में हल्का लेखपाल के कहने एवं सूचना प्राप्त होने पर भी ग्राम प्रधान द्वारा दोषियों के विरुद्ध नहीं की कोई कार्रवाई।
ग्राम प्रधान का दोषियों से मिले होने का गांव वालों द्वारा लगाए गए आरोप।

A K.tiwari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *