February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

जिला कलक्टर की अध्यक्षता में बाड़ी में अटल जन सेवा शिविर आयोजित

1 min read
Spread the love


धौलपुर

जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने गुरुवार को बाड़ी के पंचायत समिति में आयोजित अटल जन सेवा शिविर में जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान सार्वजनिक हित के कई परिवाद प्राप्त हुए जिन पर जिला कलक्टर ने सभी संबंधित विभागों को समुचित कार्यवाही कर समाधान हेतु निर्देश दिये।
जनसुनवाई के दौरान आमजन ने अपने मुद्दे और समस्याएं जिला प्रशासन के समक्ष रखीं। जिला कलेक्टर ने इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त कई लंबित प्रकरणों को लेकर भी आमजन ने अपनी व्यथा रखी। कलेक्टर ने इन संवेदनशील विषयों पर अधिकारियों को निर्देशित किया कि एक निर्धारित समय-सीमा में समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए और लाभार्थियों को वास्तविक राहत आ लाभ मिले।
जिला कलक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी शिविर में प्राप्त होने वाले परिवादों का हर संभव समाधान का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि परिवादियों को सही जानकारी देकर सहानुभूति पूर्वक परिवादों का निस्तारण किया जाये। संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का भी प्राथमिकता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी बाड़ी भगवत शरण त्यागी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *