February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पत्रकार मो0 अनीश के निधन पर सूचना विभाग सहित पत्रकारों ने जताई शोक-संवेदना

1 min read
Spread the love

गोंडा।

जनपद के वरिष्ठ पत्रकार बंधु मो0 अनीश के इलाज के दौरान लखनऊ में निधन की खबर से पूरे पत्रकार समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई। उनके असमय निधन से न केवल पत्रकारिता जगत बल्कि पूरे समाज में गहरा दुःख व्याप्त है। अपर जिला सूचना अधिकारी अनिल सिंह ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि “पत्रकार मो0 अनीश समाज के प्रति समर्पण भावना से कार्य करने वाले सच्चे, निष्ठावान और ईमानदार पत्रकार थे। उनका योगदान पत्रकारिता जगत में सदैव याद किया जाएगा।” उन्होंने आगे कहा कि इस अपूरणीय क्षति से पत्रकारिता जगत और समाज दोनों को गहरा आघात पहुँचा है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें। पत्रकार साथियों ने भी शोक सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मो0 अनीश की सादगी, निष्पक्ष लेखन और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण भाव को लोग लंबे समय तक याद करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *