February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

चालान के भय से नहीं बल्कि खुद से करें नियमों की पालना-विकास सांगवान यातायात नियमों की होर्डिंग का विमोचन रिफ्लेक्टर अभियान चलाया

1 min read
Spread the love


धौलपुर,

जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी व जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत यातायात नियमों की पालना को लेकर होर्डिंग का विमोचन जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने किया।
चंद्रमल फाउंडेशन की ओर से जारी किए गए होंडिंग्स का विमोचन करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने कहा कि आमतौर पर चालक चालान के भय से थोड़ी देर के लिए यातायात नियमों की पालना करते हैं। जब कि जरूरत है इन नियमों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने की। उन्होंने कहा कि यदि चालान के भय से आप नियमों की पालना करते हैं, तो आप अपने आप को धोखा दे रहे हैं।
इस अवसर पर जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव ने बताया कि स्वयं सेवी संस्था के माध्यम से सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत जिला मुख्यालय पर होर्डिंग लगाई जा रही है। जिससे लोगों में यातायात नियमों के प्रति चेतना पैदा हो। इसके अलावा विभाग द्वारा यातायात पुलिस के सहयोग से रिफ्लेक्टर अभियान ट्रैफिक पॉइंट पर चलाया गया। जहां 100 से अधिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए तथा वाहन चालकों के बीच समझाइश की गई। इसके अलावा विभाग द्वारा नियमित संघन जांच के माध्यम से यातायात नियमों की पालना न करने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
यातायात प्रभारी बलविंदर सिंह ने बताया कि हमारे द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत नियमित कार्रवाई की जा रही है। अब तक लगभग 789 वाहनों के विरुद्ध चालान किए गए हैं। यातायात पुलिस द्वारा तेज गति से वाहन चलाने के आरोप में, बिना हेलमेट के वाहन चलने तथा बिना नंबर के वाहन चलाने वाले चालकों के साथ नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर पार्किंग करने पर 135 वाहनों के खिलाफ चालान किए गए हैं।
इस अवसर पर परिवहन निरीक्षक श्रीकांत कुमावत, चंद्रमल फाउंडेशन संस्था के अध्यक्ष राजवीर सिंह गुर्जर, उपाध्यक्ष अंकित अग्रवाल, कांस्टेबल देवेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, राजकुमार व एनआईसी से अजय शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *