डा. मनोज कुमार तिवारी के नेतृत्व में निशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर का हुआ आयोजन, मुख्य अतिथि रहे गोसाईगंज विधायक अभय सिंह
1 min readहैरिंग्टनगंज, अयोध्या।
जनपद के हैंरिग्टनगंज स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने और आमजन को बेहतर चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रविवार, 9 नवंबर को सरस्वती इंटर कॉलेज, हैरिंग्टनगंज में आयोजित निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि गोसाईंगंज विधायक अभय सिंह ने किया।

🎗️ मुख्य अतिथि का सम्मान और संबोधन
विद्यालय पहुँचने पर कॉलेज के संस्थापक देव बक्स सिंह, भाजपा नेता देवेन्द्र मणि त्रिपाठी, प्रधान संघ अध्यक्ष अशोक कुमार तिवारी, ग्राम प्रधान भोला सिंह, कॉलेज संचालक शिवपूजन सिंह, ईशू सिंह, ग्राम प्रधान अखिलेश प्रताप सिंह, समर बहादुर सिंह, रजनीश पान्डेय, जनार्दन मिश्र, अंकित सिंह, रोबिन सिंह सहित दर्जनों लोगों ने विधायक अभय सिंह का अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि अभय सिंह ने शिविर में सेवा दे रहे चिकित्सकों, विशेषकर डॉ. मनोज कुमार तिवारी, डॉ. मनीष गोयल, डॉ. कनुप्रिया जिंदल सहित पूरी चिकित्सक टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा—
“ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे स्वास्थ्य शिविर जनता के लिए वरदान सिद्ध होते हैं। समय पर सही जांच और उचित परामर्श ही स्वस्थ जीवन की नींव है।”
🩺 लखनऊ के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने दी सेवाएँ
शिविर का संचालन लखनऊ के सुप्रसिद्ध चिकित्सकों की टीम द्वारा किया गया, जिसका नेतृत्व प्रख्यात डायबेटॉलॉजिस्ट व जनरल फिजिशियन डॉ. मनोज कुमार तिवारी ने किया।
उपस्थित प्रमुख चिकित्सक—
डॉ. मनीष गोयल – एमडी, डीएम (कार्डियोलॉजी), पूर्व प्रोफेसर गांधी कार्डियोलॉजी, डायरेक्टर वीमेन एंड हार्ट स्पर्श क्लिनिक, लखनऊ
डॉ. मनोज कुमार तिवारी – एमबीबीएस (के.जी.एम.सी.), एमडी (एम्स-दिल्ली), कंसल्टेंट डायबेटॉलॉजिस्ट व जनरल फिजिशियन
डॉ. कनुप्रिया जिंदल – एमबीबीएस, एमएस (स्त्री एवं प्रसूति रोग), फर्टिलिटी व लेप्रोस्कोपिक सर्जरी विशेषज्ञ, विवेकानंद हॉस्पिटल, लखनऊ
निःशुल्क चिकित्सा जांच और परामर्श
शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने पहुँचकर निःशुल्क—
शुगर टेस्ट
ब्लड प्रेशर जाँच
ईसीजी
टायफाइड अन्य निशुल्क जाँच का लगभग 500 मरीजो ने लाभ उठाया। साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आवश्यक औषधीय परामर्श भी निःशुल्क दिया गया।
विशेष सहयोग
इस सफल आयोजन में सरस्वती इंटर कॉलेज एवं देव बजाज एजेंसी के संचालक श्री सी.से. शिवपूजन सिंह का विशेष योगदान रहा।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से स्वास्थ्य सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने और इस जागरूकता को क्षेत्र में व्यापक रूप से फैलाने की अपील की।
दिनेश कुमार
