April 1, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मेरिट के आधार पर चयनित महिलाओं के लिए निःशुल्क RS – CIT एवं RS – CSEP कोर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ

1 min read
Spread the love

धौलपुर राजस्थान

महिला एवं बाल विकास विभाग तथा RKCL के सहयोग से मेरिट के आधार पर चयनित महिलाओं के लिए निःशुल्क RS-CIT एवं RS-CSEP कोर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ आज दिनांक 08 नवम्बर 2025 को Alliance Institute of Professional Academy, कार्यालय—तिलक पब्लिक स्कूल, संतर रोड, धौलपुर में किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला समाज सेविका लीना शर्मा एवं नगर परिषद के वार्ड 51 के पार्षद कपिल अग्रवाल रहे। दोनों अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर दोनों पाठ्यक्रमों के अंतर्गत चयनित कुल 53 छात्राओं को RS-CIT एवं RS-CSEP प्रशिक्षण सामग्री वितरित की गई।
मुख्य अतिथियों ने संबोधित करते हुए कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग और RKCL की यह संयुक्त पहल महिलाओं को डिजिटल शिक्षा, कौशल विकास एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त बनाएगी।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख छात्राएँ एवं महिलाएँ—
सवरेचा देवी, कुसुम शर्मा, श्यामू शर्मा, अंजना शर्मा, ब्रजेश वर्मा, कुमारी रीना वर्मा, अंजलि वर्मा, अर्चिता वर्मा, कुसुम देवी, रंजना जाटव, पूजा शर्मा, उर्मिला जाटव, किरण देवी, प्रीति, ममता, नेहा, सुजाता नागर, भावना शर्मा आदि।

कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन विष्णु सक्सेना द्वारा किया गया।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *