February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

9 नवंबर को निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा जांच

1 min read
Spread the love

हैरिंग्टनगंज अयोध्या

हैंरिंग्टनगंज में 9 नवंबर को निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम रहेगी मौजूद

स्थानीय बाजार स्थित अमन मेडिकल स्टोर द्वारा 9 नवंबर को एक निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर अमन मेडिकल एंड क्लीनिक, निकट देव बाज़ार एजेंसी, हैरिंग्टनगंज में सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक संचालित होगा। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है।

इस शिविर का संचालन हैरिंग्टनगंज के निवासी और लखनऊ के प्रख्यात चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार तिवारी के नेतृत्व में किया जाएगा। डॉ. तिवारी एमबीबीएस (के.जी.एम.यू.) एवं एमडी (एम्स, नई दिल्ली) हैं और कंसल्टेंट डायबेटोलॉजिस्ट व जनरल फिजिशियन के रूप में कार्यरत हैं। उनके साथ लखनऊ से विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम भी शामिल होगी।

टीम में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष गोयल (एमडी, डीएम – कार्डियोलॉजिस्ट), पूर्व प्रोफेसर गांधी कार्डियोलॉजी, एवं डायरेक्टर, वीमेन एंड हार्ट स्पर्श क्लीनिक, लखनऊ शामिल रहेंगे। इसके अतिरिक्त स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. कनुप्रिया जिंदल (एमबीबीएस, एमएस), फर्टिलिटी एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी विशेषज्ञ, विवेकानंद हॉस्पिटल, लखनऊ भी उपस्थित रहेंगी।

शिविर में मरीजों को व्यक्तिगत परामर्श एवं उपचार संबंधी सलाह प्रदान की जाएगी। साथ ही कई जांचें निःशुल्क की जाएंगी, जिनमें ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, ईसीजी, और टाइफाइड टेस्ट शामिल हैं। दवा संबंधी मार्गदर्शन भी उपलब्ध रहेगा।

इस आयोजन में सरस्वती इंटर कॉलेज एवं देव बजाज एजेंसी के संचालक सी.एस. शिवपूजन सिंह का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *