February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सड़क दुर्घटना में मजदूर घायल, जिला अस्पताल रेफर

1 min read
Spread the love

बीकापुर अयोध्या
सड़क दुर्घटना मे 40 वर्षीय मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क दुर्घटना शुक्रवार दोपहर बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के चौरे बाज़ार का कनावां मार्ग पर निधियावा बाजार के पास हुआ। बताया गया कि सड़क का मरम्मत और निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा चल रहा है। शुक्रवार को मजदूर सड़क प्रकार कर रहे थे। किसी दौरान एक अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक चालक ने एक मजदूर को पीछे से टक्कर मार दिया। ठेकेदार अखंड प्रताप द्वारा बहराइच जनपद निवासी घायल मजदूर हरिश्चंद्र 40 वर्ष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर लाया गया। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक एसके मौर्य ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद बाइक चालक बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *