February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मवई बुजुर्ग में आवास विकास परिषद् की योजना से मुक्ति की मांग

1 min read
Spread the love

बांदा

आवास विकास परिषद् द्वारा प्रकाशित सूचना दिनांक-18.10.2025 के अन्तर्गत ग्राम-मवई बुजुर्ग, तहसील व जिला-बाँदा के गाटा संख्याओं को परिषद की योजना से मुक्त किये जाने की मांग को लेकर पीड़ित ग्रामीणों ने आयुक्त आवास विकास परिषद्, लखनऊ (उ.प्र.) और जिलाधिकारी जनपद-बाँदा उ•प्र• को एक लिखित शिकायत पत्र सौंपा है।

ग्रामीणों का कहना है कि वे उपरोक्त ग्राम के गाटा संख्या संलग्न के अंश भाग पर या सम्पूर्ण पर अपना रिहायशी मकान बनाकर परिवार सहित जीविकोपार्जन कर रहे हैं या पेट्रोल पम्प, पौधशाला, होटल, ऑटो रिपेयर सेन्टर, बाउण्ड्रीवॉल बनाकर गोदाम, आवासीय भूखण्ड आदि के रूप में हैं।

प्रार्थीगण के पास उपरोक्त आवास / आवासीय भूमि के अलावा अन्य कोई रिहायसी मकान या आवासीय भूखण्ड नहीं है, परन्तु विभागीय कर्मियों द्वारा / आवास विकास परिषद् के जिम्मेदार अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा उपरोक्त तथ्यों को छिपाकर शासन के समक्ष तथ्य / रिपोर्ट प्रस्तुत किये गये ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *