February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

कर्मा देवी ग्रुप, संसारपुर बस्ती द्वारा “स्पर्धा 2025” खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ

1 min read
Spread the love

संसारपुर, बस्ती।

कर्मा देवी ग्रुप द्वारा खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया गया यह खेल महोत्सव 05 नवम्बर से 09 नवम्बर तक आयोजित किया जा रहा है। पाँच दिवसीय इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करना है।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत क्रिकेट, दौड़ प्रतियोगिता, कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो, लांग जंप और रस्साकशी जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की जा रही हैं। विजेता प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

कार्यक्रम का शुभारंभ आज किया गया। इस अवसर पर कर्मा देवी ग्रुप की मुख्य कार्यकारी निदेशक अंशु सिंह गौतम ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में ऊर्जा, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करना है।
इस अवसर पर डीन अकादमिक आदित्य विक्रम सिंह, नीलेश गुप्ता, अनुराग पाण्डेय, शशांक मिश्रा, अस्मिता श्रीवास्तव , श्वेता सिंह, शालिनी सिंह, रचना सिन्हा, रघुनाथ पाल, रफी अहमद, वीर प्रताप सिंह, मुकेश मिश्रा, अज़रा सिद्दीकी, उमेश वर्मा, हृदेश पाण्डेय, कोच वंदना और पिंकी, निर्णायक विजय प्रकाश चौधरी व फैजान अहमद तथा सभी विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक व स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *