राजकीय बीज गोदाम में अगेती गेहूं की बुवाई के लिए प्रमाणित बीजों का वितरण प्रारंभ
1 min readकिसानों की अगेती बुवाई के लिए बीज वितरण शुरू
हैरिंग्टनगंज अयोध्या
राजकीय बीज गोदाम हैरिंग्टनगंज में अगेती गेहूं की बुवाई के लिए प्रमाणित बीजों का वितरण शुरू हो गया है। बीज लेने के लिए सुबह से ही किसानों की लंबी कतारें लगी रहीं। किसानों में अगेती बुवाई को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

बीज गोदाम प्रभारी उमाशंकर यादव ने बताया कि गोदाम पर DBW-187, DBW-222 प्रमाणित बीज तथा HD-26 फाउंडेशन बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि जिन किसानों का पंजीकरण पहले से हो चुका है, वे प्राथमिकता के आधार पर बीज प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि मौसम की स्थिति को देखते हुए अगेती बुवाई के लिए यह उपयुक्त समय है। किसानों से अपील की गई कि वे प्रमाणित बीजों का ही प्रयोग करें, ताकि अधिक उपज प्राप्त की जा सके।
इस अवसर पर टीएसी छोटेलाल मौर्य, एटीएम सुरेश कुमार पांडेय, कंप्यूटर ऑपरेटर सुरेश सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
किसानों ने कहा कि समय पर बीज उपलब्ध होने से उन्हें बुवाई में काफी सहूलियत मिलेगी और खेती के कार्यों में तेजी आएगी।
दिनेश कुमार
