वंदे भारत एक्सप्रेस सहारनपुर से लखनऊ के बीच दौड़ेगी आमजन को मिली बड़ी सुविधा
1 min readसहारनपुर से लखनऊ के बीच दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस
वंदे भारत से यात्रा कर सकेंगे सहारनपुर वासी
जनपद के के विकास को मिलेगी नई गति: समय सारिणी हुई जारी
सहारनपुर

सहारनपुर से वंदे भारत रेल का संचालन का ऐलान हो गया है। रेल मंत्रालय द्वारा इसे लेकर बाकायदा समय सारणी जारी कर दी गई है। जनपद एवं आसपास के जिलों के लिए यह गर्व का क्षण है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा अपनी घोषणा के अनुरूप सहारनपुर से लखनऊ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत कर दी है। इस नई ट्रेन सेवा से न केवल यात्रियों को तेज़, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा, बल्कि यह पहल सहारनपुर और आसपास के जिलों के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को भी नई दिशा प्रदान करेगी। जनपद वासियों एवं जनप्रतिनिधियों ने इस उपलब्धि के लिए केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय का आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत से सहारनपुर का देश के प्रमुख शहरों से संपर्क और भी मज़बूत होगा, जिससे व्यापार, शिक्षा और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। सहारनपुर से लखनऊ तक वंदे भारत रेल का संचालन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत” के विज़न की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
