महिला के साथ मारपीट भद्रता पीड़िता महिला ने थाना स्थानीय पर की शिकायत
1 min readबाबा बाजार/अयोध्या
अयोध्या जनपद रुदौली तहसील क्षेत्र के आदर्श नगर पंचायत मां कामाख्या के डलाई मऊ सैमशी गांव में मां बेटी के साथ गांव के दबंग प्रवृत्ति के लोगों ने की मारपीट अभद्रता जाति सूचक शब्दों से बद्दी बद्दी गालियां दी पीड़िता महिला अनीता पत्नी शिवमंगल ने थाना बाबा बाजार पर लिखित शिकायत पत्र देते हुए बताया कि गांव के मनबढ़ दबंग प्रवृत्ति के लोग मुन्ना सिंह की पत्नी और बेटा देवा सिंह व दो बेटियों ने मिलकर पीड़िता महिला अनीता व उनकी बेटी को मारापीटा अभद्रता किया जाट सूचक शब्दों से बद्दी बद्दी गालियां दी मुन्ना सिंह के बेटे देवा सिंह ने पीड़िता की बेटी को गलत नीयत से पकड़ा और उसके साथ गलत हरकत की पीड़िता लड़की ने बताया कि उसे कसकर पकड़ और उसके साथ गलत व्यवहार किया गया जाति सूचक शब्दों से गालियां दी और जान से मारने की धमकी देते हुए कहा तुम थाने चौकी जाओगी तो तुम्हें जान से मार देंगे पीड़िता मां बेटी ने 30/10/2025 को बाबा बाजार थाने में शिकायत की पीड़िता का कहना है कि शिकायत के अगले दिन पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंची लेकिन जांच के बाद वापस लौट आई और अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई मामले के संबंध में पत्रकार टीम ने बाबा बाजार थाना अध्यक्ष से फोन के माध्यम से वार्ता की तो उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है उचित कार्यवाही की जाएगी हालांकि पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही है पीड़ित परिवार इतना आहत है कि उन्होंने गांव छोड़ जाने की बात कही है फिलहाल मामला पुलिस के संज्ञान में है देखना यह है कि क्या कार्यवाही होती है।

