February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सचिव रेखा यादव ने किया सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण

1 min read
Spread the love


धौलपुर, राजस्थान

सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला एवं सेशन न्यायाधीश अरुण कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एडीजे रेखा यादव ने जिले में पीड़ित महिलाओं की सहायता हेतु महिला अधिकारिता विभाग द्वारा निर्भया योजना के अंतर्गत संचालित सखी वन स्टॉप सेन्टर का आकस्मिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सचिव द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर द्वारा पीड़ित महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया एवं वन स्टोप सेंटर में दर्ज हिंसा पीड़ित महिलाओं के केस रजिस्टरों को भी देखा गया तो रजिस्टरों में सही तरीके से एंट्रियां नहीं पाई गई एवं जो महिला वहां उपस्थित थी उस बालिका की एंट्री 29 अक्टूबर को भेजने दर्ज थी। वन स्टॉप सेंटर में केंद्र प्रबंधन भी उपस्थित नहीं मिली सचिव द्वारा जानकारी लेने पर इंचार्ज द्वारा ट्रेनिंग के लिए सवाई माधोपुर जाने की जानकारी मिली। उसके स्थान पर काउंसलर वन स्टॉप सेंटर की देख-रेख कर रही है। सचिव द्वारा सीएल के बारे में जानकारी लेने पर वन स्टॉप सेंटर में प्रत्येक कर्मचारी को महिने में 4 दिन की छुट्टियां मिलती है जिसको कभी भी लिया जा सकता है। वन स्टॉप सेंटर में उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा, कानूनी सहायता व मानसिक परामर्श सेवाओं की विस्तार से समीक्षा की एवं निरीक्षण दौरान वन स्टॉप सेंटर मे एक महिला उपस्थित मिलीं जो गर्भवती थी सचिव द्वारा उस बालिका से उनके प्रकरण के बारे में पूछताछ की गई। सचिव द्वारा उस महिला से वन स्टोप सेंटर में परेशानी के बारे में पूछने पर महिला द्वारा बताया कि वन स्टॉप सेंटर में कोई भी परेशानी नहीं है। सचिव ने भविष्य में कोई गलत कार्य न करने की प्रेरणा दी एवं वन स्टोप सेंटर के स्टाफ को उस बालिका का उचित देखभाल रखने के आदेश दिए गए एवं साथ ही वन स्टॉप सेंटर में सभी कमरों की साफ-सफाई, पंखे, भोजन, पानी इत्यादि का भी निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान सचिव ने वन स्टोप सेंटर में तैनात स्टाफ को निर्देश दिए कि हर पीड़िता को आवश्यकतानुसार निशुल्क कानूनी सहायता सुनिश्चित की जाए साथ ही सर्दी व बरसात के मौसम को देखते हुए बचाव आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने हेतु आवश्यक निर्देश दिये।
सचिव द्वारा बताया गया कि 181 महिला हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से महिलाएं व बच्चे किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न या सरकारी योजना से संबंधित सहायता के लिए सीधे संपर्क कर सकते हैं। सचिव ने सखी वन स्टोप सेंटर में आने वाली पीड़ित महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता, पीड़ित प्रतिकर स्कीम नालसा व रालसा की स्कीमों, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 आदि के संबंध में जानकारी प्रदान करने हेतु सखी वन स्टोप सेंटर के स्टाफ को निर्देशित किया गया ताकि हिंसा का शिकार महिलाएं सखी वन स्टोप सेंटर का अधिकाधिक लाभ उठा सकें। इस अवसर पर जिला सेवा प्राधिकरण एवं वन स्टॉप सेन्टर का स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *