February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

कांस्टीट्यूशनल क्लब ऑफ इंडिया नई दिल्ली के सभागार में टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया रजिस्ट्रेशन नंबर 5591 का निर्वाचन तथा जनरल बॉडी की बैठक संपन्न,आशुतोष बने टी एफ आई के राष्ट्रीय सचिव

1 min read
Spread the love


आज दिल्ली के कांस्टीट्यूशनल क्लब ऑफ इंडिया नई दिल्ली के सभागार में टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया रजिस्ट्रेशन नंबर 5591 का निर्वाचन तथा जनरल बॉडी की बैठक संपन्न हुई जिसमें लगभग ग्यारह से अधिक राज्यों ने प्रतिभाग किया। जिसमें uppss उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेश चंद्र शर्मा को राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा झारखंड के राममूर्ति ठाकुर राष्ट्रीय महासचिव निर्वाचित हुए।
इसी निर्वाचन में प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद बांदा के जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी को राष्ट्रीय सचिव निर्वाचित किया गया है।जनपद बांदा के शिक्षकों ने उनके राष्ट्रीय सचिव निर्वाचित होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के मंच से टी ई टी प्रकरण पर 21 नवंबर 2025 को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली की घोषणा की गई जिसमें शिक्षकों की आवाज को भारत सरकार से रैली के माध्यम से रखा जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *