February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

रईस अहमद को सपा के प्रदेश सचिव का दायित्व,बधाईयों का तांता

1 min read
Spread the love

गोंडा।

जिले के विकासखंड बभनजोत अंतर्गत ग्राम रेंड़वलिया, पोस्ट फरेंदा खुर्द के निवासी रईस अहमद उर्फ बब्बू प्रधान को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने उत्तर प्रदेश राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव के पद पर नामित किया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के पद पर आसीन श्री अहमद लंबे समय से पार्टी के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनकी मेहनत, लगन और समर्पण को देखते हुए पार्टी आला कमान ने यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। श्री अहमद ने नामित होने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल को हृदय से धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि वे इस दायित्व को पूर्ण निष्ठा से निभाएंगे। पूरे विधानसभा क्षेत्र में वे नुक्कड़ सभाओं का आयोजन कर लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनते हैं तथा समाजवादी पार्टी की नीतियों को ग्रामीण स्तर तक पहुंचाने का कार्य बखूबी कर रहे हैं। अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में भी वे सामाजिक सद्भाव और पार्टी विस्तार में योगदान दे रहे हैं।इस नियुक्ति पर जिला अध्यक्ष अरशद हुसैन, पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे, पूर्व विधायिका नंदिता शुक्ला, पूर्व प्रत्याशी सूरज सिंह, रमेश गौतम, मसूद आलम खान, सरफराज हुसैन, डॉ. सैयद राशिद इकबाल, मतीन सिद्दीकी, विनोद श्रीवास्तव, अंजू वर्मा, सुशीला गौतम, अशोक यादव, मोहन यादव, विजय यादव, महेश यादव, राहुल यादव, अजय गौतम, विजय पासवान, लालजी गौतम, अफजल खान, दिलीप वर्मा, सरवन वर्मा, महेश वर्मा, अभिषेक सोनी, शाहिद हाशमी, फरीद अहमद, मकबूल अंसारी, संतोष यादव, मुलायम यादव, किशन लाल पासवान, जितेंद्र यादव, गुरबख्श राजभर, विजय मिश्रा, बसंत यादव, रामजीत निडर, अनिरुद्ध मिश्रा, अरविंद यादव, रामकुमार पासवान, सिराज अहमद, प्रतिभा यादव, बुनने प्रधान, इरशाद खान, नरेंद्र यादव, राजकुमार यादव, राजेश गौतम, अमर कश्यप सहित जिले के तमाम नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी तथा हर्ष व्यक्त किया। सभी ने आशा जताई कि श्री अहमद पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *